श्याम लाल कॉलेज में दिल्ली विश्वविद्यालय अंतर- कॉलेज हॉकी टूर्नामेंट मंगलवार से

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय अंतर- कॉलेज  हॉकी (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट 2026-27 का आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर, 2026 तक शाहदरा स्थित श्याम लाल कॉलेज के मैदान में किया जाएगा।
मेजबान श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) के प्राचार्य प्रोफेसर रबि नारायण कर ने घोषणा की है कि पुरुष एवं महिला वर्गों में विजेता टीमों को ट्रॉफी और पदक प्रदान किए जाएंगे।
टूर्नामेंट के संयोजक श्री वी. एस. जग्गी के अनुसार, “पुरुष वर्ग में 11 टीमें और महिला वर्ग में आठ टीमें प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं।”
पुरुष वर्ग के मुकाबले 27 से 31 अक्टूबर, 2026 तक खेले जाएंगे। वहीं, महिला वर्ग के मुकाबले 2 से 5 नवंबर, 2026 तक आयोजित होंगे।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला मंगलवार सुबह 9 बजे पुरुष वर्ग में श्याम लाल कॉलेज (सांध्य) और श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज के बीच खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.