श्याम लाल कॉलेज की जीत में चमके रवि, देवांश, देवांशु व आयुष

नई दिल्ली। रवि राज (नाबाद 66) और आयुष (40) की शानदार बल्लेबाजी, देवांश बिष्ट (4/34) और देवांशु (4/38) की घातक गेंदबाजी से श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) ने दिल्ली विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में ज़ाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (सांध्य) को आठ विकेट से हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया।

श्याम लाल कॉलेज के कप्तान अनिर्बान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (सांध्य) की टीम 25.2 ओवर में 144 रन पर सिमट गई। उसके लिए गीतांश ने 23 और कुणाल ने 22 रन बनाए।देवांश बिष्ट (4/34) और देवांशु (4/38) ने आठ विकेट आपस में बांटे।
जवाब में श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) की टीम ने 22.4 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बनाकर मैच जीत लिया। रवि राज (नाबाद 66) और आयुष (40) ने शानदार बल्लेबाजी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.