नई दिल्ली। राइड-शेयरिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक ओला ने अपने प्रमुख और इंडस्ट्री-फर्स्ट कार्यक्रम के तहत एक आधुनिक बीमाकर्ता के साथ मिलकर अपने ग्राहकों को प्रति माह 2 करोड़ इन-ट्रिप सूक्ष्म-बीमा पॉलिसी की सुविधा प्रदान करने की एक अनूठी उपलब्धि हासिल की है। इस सेवा को ओला प्लेटफॉर्म पर विशेष रूप से शहर और शहर से बाहर की कैब राइड्स के लिए ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया था। पिछले साल अप्रैल में शुरू की गई इस पेशकश को ग्राहकों से बेहद उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है, जिससे ओला को भारत के सबसे बड़े राइड शेयरिंग प्लेटफॉर्म के रूप में अपना अग्रणीय नेतृत्व स्थान बनाए रखने में मदद मिली है। इन-ट्रिप इंश्योरेंस के प्रति सभी आयु वर्गों की स्वीकृति देखी गई है और बेंगलुरु, दिल्ली, चेन्नई एवं मुंबई जैसे प्रमुख महानगरों में तो इस पेशकश को सबसे तेजी से अपनाए जाने की वृद्धि दर दर्ज की जा रही है।
ओला फाइनेंशियल सर्विसेज (ओएफएस) के सीईओ नितिन गुप्ता ने कहा, “ओला में हम अभिनव समाधानों के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो उन लाखों लोगों के लिए एक विश्वसनीय अनुभव निर्मित करने में मदद कर सकते हैं, जो हर दिन हमारे प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं। यह अनोखा सूक्ष्म-बीमा कार्यक्रम, जो बीमा के क्षेत्र में हमारी प्रमुख पेशकशों में से एक है, सड़क पर अप्रिय घटनाओं के जोखिम को कवर करते हुए ओला यूजर्स के लिए खास तौर पर निर्मित किया गया है। अप्रैल 2018 में इसके परीक्षण चरण के बाद से ग्राहकों ने हर महीने 2 करोड़ से अधिक पॉलिसी की सुविधा प्राप्त की है और देश भर से हमें जो अभूतपूर्व प्रतिक्रिया इसे लेकर मिली है, उससे हम बेहद रोमांचित हैं। हम ऐसी अनोखी पेशकशों पर काम करना जारी रखेंगे, जो उन 1 अरब से भी ज्यादा भारतीयों के लिए मोबिलिटी संबंधी अनुभवों को बदलकर रख देंगी, जिन्हें अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिए हम प्रयासरत हैं।”

