सीने में दर्द की शिकायत के बाद हॉस्पिटल में एडमिट हुए अन्नू कपूर

 

नई दिल्ली। एक्टर अन्नू कपूर को गुरुवार सीने में दर्द के चलते दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सर गंगा राम अस्पताल ने एक बयान में कहा कि 66 वर्षीय की हालत स्थिर है और वह कार्डियोलॉजी विभाग की देखरेख में ठीक हो रहे हैं।

सर गंगा राम अस्पताल में प्रबंधन के अध्यक्ष डॉ अजय स्वरूप के अनुसार, “अन्नू कपूर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कार्डियोलॉजी में डॉ सुशांत वट्टल की निगरानी में भर्ती कराया गया। वह वर्तमान में स्थिर हैं और ठीक हो रहे हैं।

अभिनेता को आयुष्मान खुराना स्टारर विक्की डोनर और ड्रीम गर्ल में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन और अजय देवगन स्टारर फिल्म रेनकोट और प्रियंका चोपड़ा की 7 खून माफ में भूमिकाएं निभाईं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.