
नई दिल्ली। हिन्दी साहित्य को समर्पित संस्था “वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच” द्वारा देश विदेश में साहित्य की अविरल धारा बहाने हेतु काव्य गोष्ठियों का ऑफ़लाइन तथा ऑनलाइन अनवरत क्रम ज़ारी है। इसी क्रम में संस्था के वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य आयोजन रविवार, दिनांक 12 अप्रैल’2026 को रेडरोज़ पब्लिक स्कूल, पालम विहार, गुरुग्राम (हरियाणा) के सभागार में किया गया। इस समारोह में देश-विदेश से पधारे साहित्यकारों ने एक से बढ़कर एक कविताएं सुनाकर वार्षिकोत्सव को नई ऊंचाइयाँ प्रदान कीं।
वार्षिकोत्सव समारोह में सान्निध्य प्राप्त हुआ मंच के संस्थापक डॉ नरेश “नाज़” तथा मकाम ट्रस्ट की अध्यक्ष नियति गुप्ता का। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं मकाम की वैश्विक अध्यक्ष डॉ नीतू सिंह राय। समारोह की अध्यक्षता मंच के वैश्विक अध्यक्ष राजेन्द्र निगम राज ने की। मॉस्को से पधारीं मक़ाम, रूस की अध्यक्ष श्वेता सिंह उमा तथा राष्ट्रीय कवि संगम के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक बत्रा ने विशिष्ट अतिथि की भूमिका निभाई।
समारोह का आयोजन वनकाम की राष्ट्रीय संरक्षक वीणा अग्रवाल और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इन्दु “राज” निगम द्वारा किया गया। वनकाम की हरियाणा प्रदेश की चारों इकाइयों के अध्यक्षों विनय कुमार, शुभ तनेजा, हेमा चौहान तथा त्रिलोक चंद फ़तेहपुरी ने समारोह का संयोजन किया।
कार्यक्रम में मदन साहनी (महासचिव, सुरुचि संस्था), कमल चन्द्रा (अध्यक्ष, मध्य प्रदेश), अनिता झा (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़), उमंग सरीन (अध्यक्ष, दिल्ली २), प्रिया वरुण कुमार (अध्यक्ष, दिल्ली ३), सुनीता बंसल (संरक्षक, दिल्ली २), शकुंतला मित्तल (उपाध्यक्ष, हरियाणा १), आभा कुलश्रेष्ठ (महासचिव, हरियाणा), लोकेश चौधरी (अध्यक्ष, प्रहरी मंच), डॉ प्रवीण शर्मा (अध्यक्ष, शिक्षा मंच१), कुलदीप कौर (वनकाम, दिल्ली २), किशोर सिन्हा (वनकाम, बिहार), रश्मि रानी कौशल (वनकाम, सोनीपत), सीमा माहेश्वरी (वनकाम, सोनीपत), आशा सिन्हा कपूर (वनकाम, मध्य प्रदेश), अंजू क्वात्रा (दिल्ली), अपराजिता शर्मा (वनकाम, छत्तीसगढ़), मुकेश दत्त (उपाध्यक्ष, वनकाम-दिल्ली ३), नवीन राणा, वनकाम, (शिलांग), आनंद दास गौतम (महासचिव, वनकाम-दिल्ली ३), दीपा शर्मा उजाला (वनकाम, हरियाणा ४), सुजीत कुमार (गुरुग्राम), अशोक सरीन (दिल्ली), बी पी बंसल (दिल्ली) एवं वरुण कुमार (दिल्ली) जैसे प्रतिष्ठित साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रभावशाली बना। बाल कवि के रूप में दिल्ली से 6 वर्षीय हर्षित कर्ण भी उपस्थित रहे। वार्षिकोत्सव समारोह में देशप्रेम और आपसी सौहार्द हेतु जागरूकता फैलाने वाली रचनाओं के साथ ही अन्य विषयों पर भी रचनायें प्रस्तुत की गईं।
वार्षिकोत्सव समारोह के मोहक, संयमित एवं आकर्षक संचालन का कार्यभार संभाला राजेन्द्र निगम “राज” तथा इन्दु “राज” निगम ने। समारोह के प्रारम्भ में सभी अतिथियों द्वारा माँ वाणी के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित करके पूजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वीणा अग्रवाल द्वारा मधुर स्वर में प्रस्तुत माँ सरस्वती की वंदना से हुआ। माँ वाणी की वन्दना ने सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया। तत्पश्चात् मंच पर विराजमान अतिथियों तथा समस्त उपस्थित साहित्यकारों एवं उनके परिवारजनों को आई कार्ड, अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न एवं प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान कर के सम्मानित किया गया।
वर्ष 2025 में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय मोहन सिंह को “संस्थापक अवार्ड” तथा मंच की चंडीगढ़-1 इकाई तथा पश्चिम बंगाल इकाई को “सर्वश्रेष्ठ इकाई- 2025” प्रदान करने की घोषणा की गई, जिसका सभी उपस्थित साहित्यकारों द्वारा करतल ध्वनि से स्वागत किया गया।इन पुरस्कारों का की घोषणा मंच की राष्ट्रीय संरक्षक द्वारा की गई।
समारोह के अन्त में कार्यक्रम अध्यक्ष राजेन्द्र निगम ‘राज’ ने मॉस्को:रूस, पटियाला:पंजाब, भोपाल:मध्य प्रदेश, रायपुर:छत्तीसगढ़, पटना:बिहार, शिलांग:मेघालय, सोनीपत:हरियाणा, फरीदाबाद:हरियाणा, रेवाड़ी:हरियाणा, दिल्ली तथा गुरुग्राम से उपस्थित सभी साहित्यकारों के काव्यपाठ की सराहना के साथ साथ उनकी उपस्थिति हेतु उनका धन्यवाद ज्ञापित किया तथा यह भी कहा कि इस प्रकार साहित्यकारों द्वारा अपनी कविताओं द्वारा समाज को जागरूक करने का कार्य अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने अवार्ड प्राप्त करने हेतु सभी इकाइयों को बधाईयां भी दीं।साथ ही रेडरोज़ स्कूल से पधारे यतेन्द्र कुमार और संजीत कुमार का भी आभार ज्ञापित किया।
