एस्ट्रो कल्चरल महोत्सव 2.0 का सफल आयोजन, इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में ज्योतिषाचार्यों, वास्तु विशेषज्ञों, न्यूमेरोलॉजिस्ट का लगा मेला

नई दिल्ली : भारत की कला-संस्कृति, सनातन और एस्ट्रोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए एस्ट्रो कल्चरल महोत्सव कॉन्क्लेव 2.O का महाकुंभ इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में लगा। जहां पर कला संस्कृति को आगे बढ़ाने वाले दिल्ली के सेलिब्रिटीज एम.पी मनोज तिवारी, आचार्य प्रमोद कृष्णम, लाल किताब को विख्यात करने वाले आचार्य जीडी वशिष्ठ और सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर डॉ जय मदान के साथ पूरे देश भर के एस्ट्रोलॉजर इस महाकुंभ में एकजुट होकर प्राचीन काल की इस परंपरा एस्ट्रोलॉजी को आगे जारी रखने का आह्वान किया।
देश के जाने-माने सीनियर जर्नलिस्ट और टीवी एंकर श्रीवर्धन त्रिवेदी, अनुराग मुस्कान, विकास कौशिक और हिमांशी सिंह के साथ लगातार हुए पैनल डिस्कशन के जारिये एस्ट्रोलॉजर, भारत सरकार की कला संस्कृति और सनातन के इस पद्धति को देश-विदेश में किस तरीके से लोग बढ़ाया जाए विषय पर चर्चा की। मंच पर उपस्थित और महाकुंभ में आए सभी ज्योतिषों का यह मानना था की हर जगह से हार का सामना करने के बाद आखिरकार इंसान के सामने अपनी समस्याओं का निजात पाने के लिए इस एस्ट्रोलॉजी का सहारा लोग लेते हैं, इस पर अपने-अपने कंपैक्ट विचार सभी पैनलिस्टों ने रखें। इस दौरान एस्ट्रोलॉजी महोत्सव कांक्लेव 3.O का अगला आयोजन एस्ट्रो कल्चरल कॉन्क्लेव के पार्टनर हेल्प यू ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्षवर्धन अग्रवाल के जरिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मे अगले कार्यक्रम करने की घोषणा भी की। जिसमें देश भर के पॉलीटिशियन, बॉलीवुड के चमकते सितारे और सनातन – एस्ट्रोलॉजी से जुड़े विद्वानों का महाकुंभ लगने जा रहा है। एस्ट्रो कॉन्क्लेव 3.0 में इस बार दिल्ली में देश भर से करीब 350 ज्योतिषाचार्य अलग-अलग विधि से शामिल हुए। जिसमें टीवी की दुनिया में वायरल फेस फादर का सिग्नेचर एस्ट्रोलॉजर विवेक त्रिपाठी, पंडित अनिल चतुर्वेदी, आचार्य इशिका तनेजा, पूजा भाटिया, कुंडली एक्सपर्ट आचार्य संदीप शास्त्री, आचार्य संजीव कुमार शर्मा, आचार्य गुरविंदर सिंह बंटी, संदीप बजाज, आचार्य मान्या अदलखा, आचार्य सुनीता सिंह, आचार्य पंडित मेघ जी, आचार्य रिचा चोपड़ा, आचार्य सुभेष शर्मन, एस्ट्रोलॉजर (डॉ.) सुजाता शर्मा, मिर्ची झोंक एनजीओ की संस्थापक डॉक्टर सीमा मलिक, कॉन्क्लेव की NGO’s पार्टनर लेडी बॉस के संस्थापक नीतू जैन और संकल्प चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉक्टर सुषमा वशिष्ठ और गोरखा सिक्योरिटी के संस्थापक राजकुमार का विशेष सहयोग रहा।
एस्ट्रो कल्चरल महोत्सव कॉन्क्लेव 2.O प्रमुख रूप से Adotrip ने भी शिरकत की, गौरतलब है की एडोट्रिप भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर को डिजिटल माध्यम से दुनिया तक पहुंचाना उनका उद्देश्य है। फाउंडर एवं सी योईओ विकास कटोच ने कहा कि एस्ट्रो कल्चरल महोत्सव 2.0 जैसे आयोजन पर्यटन, संस्कृति, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं को जोड़कर नई पीढ़ी तक सकारात्मक संदेश पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
जेमलैब के प्रतिनिधि पुनीत माथुर ने इस अवसर पर कहा कि रत्न केवल आस्था का विषय नहीं हैं, बल्कि उनकी गुणवत्ता और प्रमाणिकता सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि जेमलैब का कार्य हीरे, रंगीन रत्नों और आभूषणों की वैज्ञानिक जांच कर उनकी असली पहचान, गुणवत्ता और प्राकृतिक या कृत्रिम होने की पुष्टि करना है। इनके अलावा इटावा से वैदिक एस्ट्रोलॉजर दिनेश कुमार, स्पिरिचुअल कंसलटेंट मोनिका कपूर, स्पिरिचुअल हीलर सचिन बंसल, वैदिक ज्योतिष विश्वास त्रिवेदी. नुमेरोलोजी एक्सपर्ट रूचि के देवेग्या, टैरो रीडिंग एक्सपर्ट अन्नू राज, मेडिकल एस्ट्रोलॉजर अपर्णा चंसोरिया. डायरेक्टर ब्रांड प्रमोटर प्रदीप केसरवानी मौजूद रहे
इस अवसर पर एस्ट्रो कल्चरल महोत्सव कांक्लेव के आयोजक प्रदीप श्रीवास्तव और फजले गुफरान का कहना है कि भारत सरकार की इस मुहिम को देश नहीं- अब विदेशों तक भी लेकर जाएंगे, क्योंकि ये एक ऐसी परंपरा है जिसका इस्तेमाल हर कोई व्यक्ति करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.