“बोलो राधे राधे” में गूंजेगी भक्ति की दिव्य धुन

मुंबई : भक्ति, संगीत और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत संगम बनने जा रही आगामी हिंदी फिल्म “बोलो राधे राधे” इन दिनों खास चर्चा में है। फिल्म ने अपनी आध्यात्मिक गहराई को एक नया आयाम देते हुए पूज्य संत एवं भक्ति गायक स्वामी रसराज कृष्णदास को अपने साथ जोड़ा है। उनकी मधुर और साधना से परिपूर्ण आवाज फिल्म के संगीत को केवल सुनने योग्य नहीं, बल्कि महसूस करने योग्य बना देती है।
यह जुड़ाव फिल्म के लिए महज़ एक संगीत सहयोग नहीं, बल्कि एक गहन आध्यात्मिक समर्पण का प्रतीक है। स्वामी रसराज कृष्णदास की उपस्थिति फिल्म के मूल भाव—भक्ति, सेवा और सनातन मूल्यों—को और अधिक प्रामाणिकता प्रदान करती है, जिससे दर्शक सीधे राधा-कृष्ण की भक्ति से जुड़ सकेंगे।
फिल्म का संगीत मन्न मिश्रा द्वारा तैयार किया जा रहा है, जो पारंपरिक भक्ति रस को आधुनिक सिनेमाई प्रस्तुति में ढालने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, लेखक-निर्देशक रवि भाटिया ने गीतों के बोल लिखकर यह सुनिश्चित किया है कि हर शब्द कहानी और भावनाओं के साथ गहराई से जुड़ा रहे। रेव मीडिया वन के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्माण हृदय भाटिया और विजय कुमार टिब्रेवाल कर रहे हैं। पूरी टीम का मानना है कि यह फिल्म केवल एक कहानी नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव होगी, जो दर्शकों को आस्था और एकता के संदेश से जोड़ते हुए भक्ति की दिव्यता में डुबो देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.