बुराड़ी में प्रदर्शन, मनोज तिवारी हुए शामिल

नई दिल्ली। दिल्ली में जलसंकट बढ़ता ही जा रहा है। विपक्षी दल भाजपा पूरी दिल्ली में जलसंकट के मुद्दे को उठा रही है। इसी क्रम में संतनगर-बुराड़ी  मेन रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक संजीव झा और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विरोध में प्रदर्शन किया। इसमें कमालपुर वार्ड के निगम पार्षद केएन बालौदी, मंडल अध्यक्ष राजन त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी , भाजपा नेता चंचल त्यागी, सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार संध्या कुमारी सहित सैकड़ों लोगों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई। क्षेत्र में जलसंकट कितनी है, इसको बताने के लिए लोगों ने प्रतीकात्मक रूप में मटके भी फोड़े।
इस प्रदर्शन में क्षेत्रीय सांसद व दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली की जनता आज पानी और बिजली के अभूतपूर्व संकट से जूझ रही है और अपने 2015 में अरविन्द केजरीवाल सरकार को चुनने के निर्णय पर पश्चाताप कर रही है। पानी की कमी से दिल्ली त्राहिमाम कर रही है और दिल्ली की पूरी सरकार धरने पर है।  भाजपा जनता के पानी-बिजली के संकट के प्रति संवेदनशील हैं। दिल्ली की जनता के साथ है। गर्मियों की शुरूआत में ही दिल्ली के कई इलाकों में पानी की समस्या देखने को मिल रही है। ऐसे में केजरीवाल सरकार को इस समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाना होगा। नहीं तो सरकार को जनता की नाराजगी का सामना भी करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.