रांची : झारखंड के नए मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने कहा है कि उनकी प्राथमिकता सरकार द्वारा राज्य में किये जा रहे विकास एवं कल्याणकारी कार्यों को गति प्रदान करना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर उनका जोर होगा। सुधीर त्रिपाठी बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में निवर्तमान मुख्य सचिव राजबाला वर्मा से प्रभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातें कर रहे थे। मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण और कल्याणकारी योजनायें चला रही है, उन योजनाओं को धरातल पर उतारने में उनका जोर होगा। राज्य की महिलाओं का सशक्तीकरण के लक्ष्य को पूरा करना भी उनकी प्रथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि राज्य के .षकों की आय बढ़ाना, .षि उत्पादकता बढ़ाने और फसल की उचित कीमत दिलाने का भरपूर प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि संवाद और संवेदना में उनका विश्वास है और यह भी उनकी प्रथमिकता सूची में रहेगी।