
नई दिल्ली। भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के शुभअवसर पर इंद्रप्रस्थ संजीवनी एनजीओ के अध्यक्ष डॉ संजीव अरोड़ा ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को स्वतंत्रता दिवस एवं उनके इस नए पद के लिए उन्हें बधाई दी। दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को तिरंगा प्रतीक चिह्न भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। नए पुलिस आयुक्त के बारे में डॉ. अरोड़ा ने बताया कि नए पुलिस आयुक्त का ट्रैक रिकॉर्ड बुहत शानदार है। हमें पूरी उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में पूरी दिल्ली सुरक्षित रहेगी। इस मौके पर डॉ अरोड़ा ने संस्था के कार्यकलापों का विवरण देते हुए बताया कि संस्था पिछले 8 वर्षों से दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर अनेक नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप आयोजित कर चुकी है और भविष्य में भी संस्था इसी प्रकार कार्य करती रहेगी। संस्था के कार्य का विवरण सुनने के पश्चात दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने भी आश्वासन दिया कि वे स्वास्थ्य कैंप आयोजित करने में वे भविष्य में भी संस्था का सहयोग लेते रहेंगे। इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष सरदार सन्नी सिंह भी उपस्थित रहे।