नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों के प्रचार के लिये आयोजित मोटर बाइक रैली श्रृंखला को हरी झंडी दिखाकर प्रारम्भ किया। दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष जय प्रकाश एवं प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील यादव के संयोजन में आज आयोजित मोटर बाइक रैली में नई दिल्ली जिला के कार्यकर्ताओं ने कनाट प्लेस, गोल मार्केट, बंगाली मार्केट एवं आस पास के क्षेत्रों में युवाओं एवं अन्य लोगों के बीच मोदी सरकार की उपलब्धियों की प्रचार सामग्री भी वितरित की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मनोज तिवारी ने कहा की यह हमारे लिये गर्व का विषय है की जहां भाजपा, प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों के प्रचार के साथ जन जन के बीच जा रही है तो वही हताश विपक्षी दल जनता को धर्म एवं जाति के नाम पर भड़का कर भाजपा से मुकाबले का प्रयास कर रहे हैं। श्री तिवारी ने कहा कि युवा एवं पूर्वांचल मोर्चा के अतिरिक्त हमारे सभी जिला संगठन एवं अन्य मोर्चे समाज के विभिन्न वर्गों के बीच मोदी सरकार की उपलब्ध्यिों को लेकर जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में कल दिल्ली देहात एवं बुद्धिजीवी वर्गों के बीच भी संपर्क कार्यक्रम होंगे।
इस अवसर पर जय प्रकाश ने कहा है की आगामी 11 जून तक प्रतिदिन युवा मोर्चा एवं पूर्वांचल मोर्चा के कार्यकर्ता अनुशासित, व्यवस्थित एवं आकर्षित तरीके से मोटर बाइक रैलिया दिल्ली के विभिन्न कोनों में निकाल कर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करेंगे। सुनील यादव ने कहा की आज युवा मोर्चा कार्यकतार्ओं ने नई दिल्ली में युवाओं में लोकप्रिय कनाट प्लेस से प्रचार शुरू किया है और कल महरौली जिले और क्रमशा सभी 14 जिलों में रैली निकालेंगे।
पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा है कि उनका मोर्चा सातों संसदीय क्षेत्रों में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों के प्रचार के लिये मोटर बाइक रैली आयोजित करेगा। यूं तो सभी क्षेत्रों में प्रचार करेंगे पर अनधिकृत कालोनियो एवं पूर्वांचली आबादी वाली बस्तियों पर अधिक ध्यान देंगे। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत पूर्व महापौर डॉ. प्रति अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ अलीपुर सिथत डॉ. भीम राव अम्बेडकर स्मृति स्थल परिसर के आलावा, मॉडल टाउन में महाराजा अग्रसेन प्रतिमा स्थल, मिंटो ब्रिज के पास छत्रपती शिवाजी महाराज एवं नई दिल्ली स्टेशन के पास बाल कृष्ण मुंझे के स्मृति स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया। किसान मोर्चा अध्यक्ष मुकेश मान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाकनेर गांव में किसानों के बीच मोदी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा के अलावा उनकी समस्याओं को सुनकर क्षेत्रीय डी.एम. से बात कर हल करने का अनुरोध किया।