Delhi news : अमृत महोत्सव सप्ताह की शुरुआत नि:शुल्क गंगाजल वितरण से


नई दिल्ली। अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर समस्त भारत अमृत महोत्सव मना रहा है। ऐसे में इंद्रप्रस्थ संजीवनी ने भी अमृत महोत्सव सप्ताह का शुभारंभ करते हुए शिवाजी एनक्लेव स्थित श्री सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर के बाहर गंगा जल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के पूर्व विधायक विजय जॉली ने किया। इस मौके पर विजय जॉली ने कहा कि गंगा एक पवित्र नदी है, जिसका जल कभी दूषित नहीं होता। यह हमारे लिए सौभाग्य है कि गंगा नदी भारत में बहती है।

अमृत महोत्सव के तहत गंगा जल वितरण का संस्था का प्रयास अत्यंत सराहनीय है। इस अवसर पर राजौरी गार्डन निगम पार्षद सुषमा चोपड़ा भी उपस्थित थीं। इस अभियान के बारे में संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर संजीव अरोड़ा ने बताया कि 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2021 तक संस्था दिल्ली में जगह-जगह अमृत महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि आज लोगों को गंगाजल बांट कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। अगले छह दिनों में एन-95 मास्क वितरण, तुलसी पौधे का वितरण, नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, भंडारा, पौधारोपण, स्टेशनरी वितरण एवं सेनेटरी नैपकिन वितरण कार्यक्रम किए जाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनू सिंगला, मनीष चोपड़ा, राहुल शर्मा, विक्की चौबे, चेतन वशिष्ठ आदि ने अपना सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.