दिल्ली यूनिवर्सिटी एल्यूमिनी पद्मश्री श्याम लाल हॉकी टूर्नामेंट में 9-0 से जीती

नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी एल्यूमिनी ने दसवें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल इन्विटेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2024  के महिला वर्ग के लीग मैच में श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज को 9-0 से हराया। मेघा ने तीन गोल, सुनीता और नीलम ने दो-दो गोल तथा प्रियंका और सारिका ने एक-एक गोल किया।
 इस मैच में एसएनएस हॉकी  वूमेन ऑफ द मैच का अवार्ड दिल्ली युनिवर्सिटी एलुमिनी की खिलाड़ी सुनीता को मिला।
एक अन्य मैच में विवेकानंद कॉलेज और भारती कॉलेज का मैच  2-2 की बराबरी पर रहा। विवेकानंद कॉलेज की तरफ से सोनिया और एकता ने एक-एक गोल्ड की है जबकि भारतीय कॉलेज की तरफ से मनीषा ने दोनों कॉल किया। एस एन एस हॉकी वूमेन ऑफ द मैच का अवार्ड भारती कॉलेज की मनीषा को मिला।
पुरुष वर्ग में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने हंसराज कॉलेज को 5 -1 से हराया।श्री राम कॉलेज की तरफ से योगेश्वर और लखन ने दो-दो गोल किए जबकि एक गोल विभांशु ने किया और हंसराज कॉलेज से एकमात्र गोल रवि राज ने किया
इस मैच के एसएनएस हॉकी मैन ऑफ द मैच का अवार्ड श्रीराम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स के योगेश्वर को मिला।
श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में श्याम लाल कॉलेज इवनिंग को 5-2 से हराया। एसएनएस हॉकी मैन ऑफ द मैच खालसा कॉलेज के अंकित को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published.