कुमार पंकज
बचपन से डायमंड बुक्स की किताबों को पढ़ते हुए बड़ा हुआ और आज भी इस प्रकाशन की किताबें ज्ञान, संस्कृति, अध्यात्म और समसामयिक विषयों का अप्रतिम बोध कराती हैं। हाल ही में एक साथ चार पुस्तकों को पढ़ते हुए लगा कि पुस्तकों का जो संसार है वह और विस्तृत होता जा रहा है। इंटरनेट की दुनिया और सोशल मीडिया की लगातार बढ़ती पहुंच के बीच अगर किताबों को आप पढ़िए तो यही प्रतीत होता है कि पुस्तकों के बिना ज्ञान अधूरा है।
क्रिस्टिना बेनिटों की दो प्रेरणादायक पुस्तकों ‘समय सजगता’ और ‘धन सजगता’ के हिंदी संस्करण का हाल ही में डायमंड बुक्स ने प्रकाशन किया है। क्रिस्टिना बेनिटों एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, वित्तिय सलाहकार और लेखिका हैं। ‘समय सजगता’ केवल समय प्रबंधन की पुस्तक नहीं है बल्कि समय के प्रति जागरुक दृष्टिकोण विकसित करने का मार्गदर्शन देती हैं। यह पुस्तक बताती है कि सही प्राथमिकताएं कैसे तय करें, टालमटोल की आदत से कैसे बाहर निकलें, तनाव को कैसे कम करें और अपने जीवन को अधिक संतुलित, रचनात्मक और सार्थक कैसे बनाएं।
वहीं ‘धन सजगता’ धन को केवल कमाने और बचाने तक सीमित नहीं रखती बल्कि उसके प्रति सही सोच और स्वस्थ्य आदतें विकसित करने की प्रेरणा देती हैं। यह पुस्तक पाठकों को समझदारी से आर्थिक निर्णय लेने, धन का बेहतर प्रबंधन करने और दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता प्राप्त करने के व्यवहारिक उपाय बताती है।
पुस्तक समीक्षा….
‘बदलाव संभव है’ पुस्कत के लेखक एलेक्स बुडक विश्व प्रसिद्ध शिक्षाविद् हैं। यह पुस्तक यह संदेश देती है कि सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए किसी बड़े पद, विशेष अधिकार या असाधारण प्रतिभा की आवश्यक्ता नहीं होती। परिवर्तन की शुरुआत एक छोटे से विचार, साहसिक कदम और दृष्टिकोण से होती है। यह पुस्तक वास्तविक जीवन के प्रेरक उदाहरणों, सरल सिद्धातों और व्यवहारिक सुझावों के माध्यम से बताती हैं कि कैसे कोई भी व्यक्ति अपने विचारों को कार्य में बदल सकता है।
‘गृहलक्ष्मी की कहानियां , संकलन 2025’ गृहलक्ष्मी की कहानियों को दूसरा संस्करण है। यह संकलन उन कहानियों को एक साथ लाता है जो भारतीय स्त्री के जीवन, उसके अनुभवों, संघर्षों, रिश्तों, भावनाओं और सपनों को बेहद सहज और संवेदनशील तरीके से सामने रखती हैं। इस संग्रह की खास बात यह है कि इसकी कहानियां गृहलक्ष्मी पत्रिका से जुड़े पाठकों और लेखकों की रचनात्मक दुनिया से आती हैं। इनमें गृहणियों, टीचर, छात्राओं और कामकाजी महिलाओं की संवेदनाएं और अनुभव भी अपनी जगह पाते हैं। इसलिए इन कहानियों में जीवन और वास्तविकता और भावनात्मक जुड़ाव दोनों महसूस होता है।
कुल मिलाकर यह चारों पुस्तकें अपनी अनूठी दांस्तानों के साथ पाठकों को भरपूर ज्ञान का अनुभव कराती हैं। पुस्तकों की जो श्रृंखला डायमंड बुक्स के द्वारा प्रकाशित की जा रही हैं, वह पाठकों को एक नए अनुभव की ओर खींच कर लाती हैं।

