सामाजिक कार्यों के लिए डॉ चन्दर धवन को मिला दिल्ली स्टार अवार्ड 2022

नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता और भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ चन्दर धवन को भारतीय सिनेमा के नामचीन अभिनेता रजा मुराद के हाथों दिल्ली स्टार अवार्ड 2022 मिला। राजधानी के 20 विंडसर प्लेस में आयोजित अधिकार मंच की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। अभिनेता रजा मुराद ने कहा कि समय की मांग है कि सामाजिक क्षेत्र में लोग अधिक से अधिक आएं और एक दूसरे का भला करें।

सामाजिक कार्यकर्ता डॉ चन्दर धवन ने कहा कि हर सम्मान पहले से अधिक जिम्मेदारी को साथ लेकर आती है। हमें बेहद खुशी है कि हमारे बड़े भाई और अधिकार मंच के श्री सत्येंद्र त्रिपाठी और उनकी टीम ने मुझे इस लायक समझा और सम्मानित किया। मैं सभी को आश्वासन देता हूं कि अपने सामर्थ्य के अनुसार हमेशा समाज के लिए काम करता रहूंगा।

बता दें कि इस कार्यक्रम में हरेक क्षेत्र में कई गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। दिल्ली प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिर्द्धाथन, दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व सांसद श्री मनोज तिवारी, सांसद श्री प्रवेश वर्मा, भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री सुश्री भाग्यश्री, दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी श्री आलोक कुमार आदि कई गणमान्य अतिथि इस आयोजन में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.