हिमाचल प्रदेश को मिली फेलोशिप की सौगात

नई दिल्ली। मौलाना आज़ाद नेशनल फ़ेलोशिप प्रोग्राम के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2017-18 से वर्ष 2021-22 तक 56 फ़ेलोशिप स्वीकृत की गई जिसपर 1,94,55,668 रुपए की धनराशि प्रदान की गई। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने संसद में राज्य सभा सांसद प्रोफेसर डॉक्टर सिकंदर कुमार को बताया की की इस कार्यकर्म के अंतर्गत वर्ष 2017-18 में 12 फ़ेलोशिप पर 45,32,644 रुपए खर्च किए गए जबकि वर्ष 2018-19 में 14 फ़ेलोशिप पर 39,38,593 रुपए, वर्ष 2019-20 में 9 फ़ेलोशिप पर 34,40,485 रुपये , वर्ष 2020-21 में 11 फ़ेलोशिप पर 38,02,896 रुपए और वर्ष 2021-22 में 10 फ़ेलोशिप पर 37,41,050 रुपए  उन्होंने राज्य सभा सांसद प्रोफेसर डॉक्टर सिकंदर कुमार को बताया कि केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा वर्ष 2017-18 से 2021-22 तक प्री मैट्रिक छात्रवृति कार्यक्रम के अन्तर्गत वर्ष 2017-18 में 1667 विद्यार्थियों को 3042868 रुपए, वर्ष 2018-19 में 1541 विद्यार्थियों को 2841137 रुपए, वर्ष 2019-20 में 2056 विद्यार्थियों को 4023789 रुपए, वर्ष 2020-21 में 1985 विद्यार्थियों को 3377735 रूपये, वर्ष 2021-22 में 1819 बिद्यार्थियों को 3107785 रुपए की छात्रवृति प्रदान की गई। केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मन्त्रालय द्वारा वर्ष 2017-18 से 2021-22 तक पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति कार्यक्रम के अन्तर्गत वर्ष 2017-18 में 570 विद्यार्थियों को 3304081 रुपए, वर्ष 2018-19 में 430 विद्यार्थियों को 2101401 रुपए, वर्ष 2019-20 में 534 विद्यार्थियों को 2581194 रुपए, वर्ष 2020-21 में 500 बिद्यार्थियों को 2387520 रुपए और वर्ष 2021-22 में 637 विद्यार्थियों को 2871750 रुपए की छात्रवृति स्वीकृत की गई। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा वर्ष 2017-18 से 2021-22 तक मेरिट आधारित छात्रबति कार्यक्रम के अन्तर्गत वर्ष 2017-18 में 69 विद्यार्थियों को 1857680 रुपए, वर्ष 2018-19 में 48 विद्यार्थियों को 1332645 रुपए, वर्ष 2019-20 में 30 विद्यार्थियों को 854000 रुपए, वर्ष 2020-21 में 32 विद्यार्थियों को 873880 रुपऐ और वर्ष 2021-22 में 52 विद्यार्थियों को 1362330 रुपए की छात्रवृति प्रदान की गई।

राज्य सभा सांसद प्रोफेसर डॉक्टर सिकंदर कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published.