अभिनेता सोनू सूद ने दिया फिट रहने के मंत्र

सुशील देव

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चैबे ने कहा कि आज हर आदमी को फिट रहना जरूरी है। दौड़ती-भागती जिंदगी में अगर फिट रहने के हम उपाय करते हैं या प्रेरित होते हैं तो बहुत अच्छी बात है। वे यहां फिल्म कलाकार सोनू सूद के साथ सेहतमंद जीवनशैली अपनाने को प्रेरित करने फिट इंडिया कांक्लेव में अपने विचार प्रकट कर रहे थे। उन्होंने कहा ईश्वर ने हमें ऐसा शरीर दिया है जिसे हम सजगता से फिट रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि आप अस्वस्थ रहते हैं, तो लोग भी आपका बहुत कम समय तक सहयोग करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान के लिए काफी योगदान दिया है और स्वच्छता एक सेहतमंद जीवन का निर्माण करती है। उन्होंने कहा कि सेहत ही संपत्ति है। श्री चैबे ने कहा कि उन्हें 33 हजार टाॅयलेट्स बनाने में योगदान देने की खुशी है। अभिनेता श्री सूद ने कहा कि वे स्वयं सेहत को लेकर बेहद सजग रहते हैं। उन्होंने कहा कि देश के स्वास्थ्य को चुस्त रखने के लिए वे देश में भ्रमण कर इसकी सीख देंगे।
कांक्लेव में सेहतमंद जीवनशैली अपनाने के फायदों तथा पोषण के महत्व के बारे में बताया गया। फिट इंडिया ने देश में फैले कुपोषण से लड़ने के लिए 1000 से अधिक गांवों के साथ साझेदारी की है और गांवों में परिवर्तन लाने के लिए अपने सहयोग का संकल्प लिया है। कांक्लेव से जुड़े अविक सान्याल ने कहा कि हम मेक इंडिया ए फिटर इंडिया मिशन को पूरा करने के लिए किफायती उत्पाद लांच करेंगे, जो भारत में लोगों को पोषण की दैनिक खुराक प्रदान करेंगे जो भारत के करीब 20 हजार स्टोरों पर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि आंकड़ों की दृष्टि से ग्लेनबिया नंबर वन स्पोटर््स न्यूट्रिशन कंपनी है। इसलिए हमारे लिए बिजनेस कई मार्गों में बढ़ रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.