देविका होम्ज में हर घर तिरंगा अभियान

नई दिल्ली। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस क्रम में सभी देशवासी अपने अपने तरीके से आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोग अपने घरों में तिरंगा भी लगा रहे हैं। कई संगठन और संस्थान भी विभिन्न जगहों पर तिरंगा झंडा वितरण कर अभियान को मजबूती दे रहे हैं।

इसी क्रम में नोएडा स्थित देविका गोल्ड होम्ज सोसायटी द्वारा और देविका गोल्ड होम्ज सोसायटी बायर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से सोसाइटी में सभी लोगों के बीच तिरंगा का वितरण कर कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रूप सिंह भाटी अपने हाथों से सोसाइटी के सभी निवासियों को तिरंगा प्रदान कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम में सोसाइटी के सभी सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए साथ ही सोसाइटी निवासियों ने संकल्प लिया कि अगले 14 अगस्त को सोसाइटी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। पंद्रह अगस्त को सोसाइटी परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम रखा गया है।

 

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के दौरान प्रणाम भारती के अध्यक्ष आचार्य दीपक दुबे, देविका गोल्ड होम्ज वायरस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बीके शर्मा के साथ पंकज सिंह, वीरेंद्र कुमार शर्मा, मृत्युंजय कुमार, आरती चौबे, अमित सिंह, सुनील मिश्रा, शशि शेखर, चंद्रशेखर, भूपेंद्र, चंदेल, रवि कौशल, सत्येंद्र मिश्रा, रश्मि मिश्रा, प्रवीण सिंह आदि गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित होकर कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए और कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.