Haryana News : मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया सत्या स्कूल का उद्घाटन

नई दिल्ली। छात्रों को समग्र शिक्षा के अनुभव और विश्व स्तरीय शिक्षा मानकों के साथ सशक्त बनाने के उद्देश्य से, आज सत्या स्कूल का उद्घाटन किया गया। ये उद्घाटन सत्या स्कूल के अध्यक्ष राकेश भारती मित्तल की उपस्थिति में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में संचालन परिषद के मानद सदस्य, माता-पिता, छात्र और स्कूल के कर्मचारी उपस्थित थे।

उद्घाटन कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, “युवा आबादी वाला भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, इसलिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर ध्यान केंद्रित किए जाने की जरूरत है, ताकि हमारे छात्रों को वैश्वीकृत दुनिया का केंद्र बनने के लिए तैयार किया जा सके। आज सत्या स्कूल के उद्धाटन समारोह का हिस्सा बनकर मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है। यह एक ऐसा स्कूल है, जो अपनी नवीन शिक्षण तकनीकों के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने में विश्वास रखता है। स्कूल प्रबंधन के समर्पण और प्रतिबद्धता को देखते हुए मुझे भरोसा है कि सत्या स्कूल मानदंड स्थापित करेगा, युवा प्रतिभाओं को पोषित करेगा और एक‘नए भारत और एक नयी वैश्विक सभ्यता’ के निर्माण में योगदान देगा।”

 

 

गुरुग्राम के मध्य में स्थित, सत्या स्कूल आधुनिक सुविधाओं के साथ हरे-भरे लॉन से घिरे 5 एकड़ के परिसर में फैला हुआ है। स्कूल प्राथमिक वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पीवाईपी कार्यक्रम और ग्रेड 6-12 में राष्ट्रीय सीबीएसई पाठ्यक्रम से युक्त एक गतिशील पाठ्यक्रम प्रदान करता है। ये 100 फीसदी डिजिटल रूप से सक्षम स्मार्ट कैंपस के साथ है। वहीं स्कूल हर समय उपलब्ध प्रशिक्षित कोचों के साथ तैराकी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, स्क्वैश, जिमनास्टिक, फुटबॉल, बास्केटबॉल और क्रिकेट जैसी तमाम पढ़ाई से अलग गतिविधियों को भी बढ़ावा देता है। स्कूल का अभिनव और प्रगतिशील शिक्षण दृष्टिकोण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा आयोजित प्रशिक्षण, कार्यशालाओं और सम्मेलनों के माध्यम से अपने कौशल और ज्ञान को बढ़ाने के लिए आवश्यक व्यावसायिक विकास के अवसरों के माध्यम से शिक्षकों को भी सशक्त बनाने और समर्थन करने पर भी ध्यान केंद्रित करता है।

सत्य स्कूल के अध्यक्ष श्री राकेश भारती मित्तल ने कहा, बच्चे हमारे बेहतर, प्रगतिशील और खुशहाल कल की आशा हैं। हम मानते हैं कि प्रत्येक बच्चा अनंत क्षमता वाला एक सितारा है और शिक्षा उस क्षमता को उजागर करने का एक माध्यम है। सत्या स्कूल की शुरुआत करते हुए मुझे बहुत गर्व हो रहा है। यह स्कूल हमेशा अटूट प्रतिबद्धता के प्रतीक के रूप में खड़ा रहेगा। भारत की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप, हमारे छात्रों को एक समग्र सीखने के माहौल में पोषित किया जाएगा और तेजी से बदलती दुनिया की चुनौतियों का सामना करने के लिए उन्हें जरूरी कौशल से लैस किया जाएगा। हमारा उद्देश्य गुरुग्राम के मध्य में स्थित सत्या स्कूल को उत्कृष्टता का केंद्र बनाना है, जो सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करे और हमारे छात्रों को कल के परिवर्तनकारी और प्रभावशाली युवा बनने के लिए तैयार करे। एक ऐसे युवा जो हर क्षेत्र में अग्रणी रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.