स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ दांत आवश्यक है : डॉ संजय लाभ

नई दिल्ली: रविवार संध्या में कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति द्वारा एक ऑनलाइन स्वास्थ्य सलाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें देशभर से लोग कार्यक्रम में भाग लिए। सभी लोग देश के जाने माने आर्थोडॉन्टिस्ट प्रो (डॉ) संजय लाभ से दांत संबंधित सवालों के जवाब पाए।दांतों की उचित देखभाल कैसे की जाए सहित एवं दांत संबंधित रोगों से निदान पाने के उपाय भी जाना।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रोताओं को दांतों की स्वच्छता, सही उपचार, समय पर जांच तथा आधुनिक दंत चिकित्सा पद्धतियों के बारे में अनेक उपयोगी बातें सरल और प्रभावशाली तरीके से डॉ लाभ द्वारा समझाई गईं।

डॉ. लाभ ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ दांत अत्यंत आवश्यक हैं। नियमित सफाई, सही खान-पान और समय-समय पर चिकित्सकीय परामर्श से कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है। उनका संबोधन ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और व्यावहारिक जानकारी से भरपूर था, जिससे उपस्थित लोग काफी लाभान्वित हुए।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रोताओं ने डॉक्टर साहब के अनुभव और सहज प्रस्तुति की खूब सराहना की। स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के दृष्टिकोण से इस प्रकार के कार्यक्रम को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी माना गया।

इस सफल कार्यक्रम के आयोजन में संस्था के अध्यक्ष उग्र नारायण मल्लिक और कर्ण गोष्ठी कोर कमेटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में उत्कृष्ट व्यवस्था और सफल संचालन के लिए उपस्थित लोगों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

अंत में आयोजक मंडली द्वारा सभी आगंतुकों, वक्ताओं और सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.