रोजाना लें हर्बल बाथ

अच्छे

दीप्ति अंगरीश

स्वास्थ्य के लिए रोजाना नहाना बहुत जरूरी होता है। नहाने से सिर्फ शरीर की सफाई होती है, बल्कि हमारा दिमाग भी तरोताजा होता है। अगर नहाने के पानी में कुछ चीजों को मिला लिया जाए, तो सेहत संबंधी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

सेंधा नमक

अगर एक बाल्टी पानी में एक चम्मच फिटकरी और एक सेंधा नमक मिलाकर नहाया जाए, तो इससे ब्लड सकु्र्रलेशन सही होता है। इससे शरीर की थकान और तनाव दूर होता हैं और मांसपेशियों को आराम मिलता हैै।

नीम के पत्ते

एक गिलास पानी में 8-10 नीम की पत्तियां उबाल लें। फिर इसे ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने पर इसे छानकर ताने पानी की बाल्टी में मिलाकर नहा लें। इससे हर तरह के स्किन इंफेक्शन से राहत मिलेगी और शरीर में सूजन भी कम होगी।

चंदन

अगर आप त्वचा से संबंधित समस्याओं से परेशान हैं, तो रात को सोने से पहले एक कटोरी पानी में थोड़सा चंदन पाउडर मिक्स करें। सुबह इस पेस्ट को नहाने वाले पानी में मिलाकर नहाएं। इससे त्वचा से जुड़ी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

तुलसी

तुलसी के पत्ते पानी में मिलाकर नहाने से फायदा होता है। तुलसी जीवाणुरोधी होती है, जिससे एक्जिमा जैसी बीमारी नहीं होती।

दूध

पानी में दूध मिलाकर नहाने से त्वचा चमकदार और स्वस्थ हो जाती है। दूध में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड और अल्फा ड्राइडोक्सी एसिड त्वचा की डेड स्किन हटाते हैं। साथ ही धूप से टैन हुई त्वचा को ठीक करके खूबसूरत बनाते हैं।

कपूर

कपूर का इस्तेमाल सिर्फ पूजा के लिए ही नहीं, बल्कि नहाने के पानी में भी किया जा सकता है। इससे शरीर को आराम मिलता है और साथ ही सिर दर्द की परेशानी दूर होती है। समस्या से बचने के लिए नहाने के पानी में 2 कपूर की टिकिया मिला लें।

गूलाब जल

अगर आपके शरीर से पसीने की बदबू रही है, तो आप पानी में गुलाब जल मिलाकर नहाएं। पानी में 3-4 चम्मच गुलाब जल मिलाकर नहाने से मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और शरीर से पसीने की बदबू भी दूर होती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.