आईएफडब्लूजे है पत्रकारों के हितों के लिए सदैव प्रयासरत : कृष्णमोहन झा

रायपुर। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आज वृन्दावन हाल रायपुर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक श्री कृष्णमोहन झा ने की। राज्य इकाई के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आईएफडब्लूजे देश का सबसे बड़ा पत्रकार संघ है जिसके द्वारा पत्रकारों के हितों में सतत प्रयास जारी है। केंद्रीय अस्पताल एम्स में पत्रकारों का मुफ्त इलाज की सुविधा के लिए प्रयासरत हैं तथा राज्य इकाई के द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून की पुरजोर मांग प्रदेश में की गई है जिसके लिए आईएफडब्लूजे सतत संघर्ष कर रहा है केंद्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह को मांगपत्र भी सौपा गया है। इस अवसर पर राज्य इकाई छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की वेबसाइट www.cgjournalistunion.com का विमोचन भी उनके द्वारा किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे, प्रदेश महासचिव सतीश बौद्ध, प्रदेश संरक्षक कुलवंत सिंह सलूजा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ निर्मला शर्मा, प्रदेश सलाहकार सर्वेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश शर्मा, सेवक दास दीवान, प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह छाबड़ा, रायपुर संभाग अध्यक्ष शगुफ्ता शिरीन, रायपुर जिलाध्यक्ष स्वरूप भट्टाचार्य, महासचिव प्रवीण सिंह, बिलासपुर संभाग पदाधिकारी मनीष मिश्रा, नवनीत सिंह, शुभ्रा नंदी, राज यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सेवक दास दीवान एवं आभार प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे ने किया। बैठक में प्रादेशिक सम्मेलन जून माह में रायपुर में आयोजन के संबंध में तैयारियों पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.