चेन्नई। गत दिवस चेन्नई के ली पेलेस होटल में भारतीय कबडड़ी संघ की राष्ट्रस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्यातिथि विश्व कबड्डी संघ के प्रधान डॉर्जी लामा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोहताश नांदल ने की। इस मौके पर इंग्लैंड कबड्डी संघ के प्रधान अशोक दास के अलावा अन्य कबड्डी संघ के गणमान्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेे।
चेन्नई में हुई भारतीय कबड्डी संघ की बैठक में हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक डा.महेन्द्र सिंह मलिक को मुख्य संरक्षक बनाया गया है और कोयला और खन्न केंद्रीय मंत्री के अतिरिक्त निजी सचिव सुरेन्द्र कुमार को निर्विरोध भारतीय कबड्डी संघ के प्रधान नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उतराखंड के सत्यसिंह राणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पीपी मुतूस्वामी तमिलनाडू, प्रवीन यादव गुजरात, विपुल दास नागालेंंड, संजीव कुमार उत्तर प्रदेश और प्रिंस जयकार केरला को उपाध्यक्ष बनाया गया है। हरियाणा के रोहताश सिंह नांदल को महासचिव, टीडी सुपरामणी कर्नाटका, ए.वी कृष्णाराव आंध्रप्रदेश, गिरीराज शर्मा राजस्थान, तेजपाल सिंह दिल्ली, बिजेन्द्र ङ्क्षसह उत्तरप्रदेश, विश्वजीत बैनीक आसाम को सहसचिव बनाया गया। ए.जयकुमार केरला को कोषाध्यक्ष, निर्मल पाल त्रिपुरा, मंजूनाथ कर्नाटका, संग्रामसिंह जम्मूकश्मीर, प्रेम कुमार केरला, विजय श्रीवास्तवा तेलंगाना, विक्की दास सिक्कम को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। अन्नादोराय तमिलनाडू कोरेफरी बोर्ड के चेयरमैन, के.मूर्ति कर्नाटका को कनविन्नर, आर शंकर पांडूचेरी, महेन्दरन अंडेमान को सदस्य बनाया गया है। अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी हरबीर कौर को महिला कबड्डी बोर्ड की चेयरपर्सन, जसकर्ण लाडी पंजाब को कनविन्नर,अवतार कौर चंडीगढ़ को सदस्य बनाया गया है। हिरानंद कटारिया राजस्थान को सेलेक्सन बोर्ड का चेयरमैन और अमरनाथ उत्तर प्रदेश को कनविन्नर और नंदलाल ठाकुर हिमाचल प्रदेश को टेक्रीकल कमेटी चेयरमैन और डा.आर.शुभरमण्यम पांंडूचेरी को कनविन्नर और पुलयिया तेलंगाना, गजराजन तमिलनायडू को सदस्य बनाया गया है और हरियाणा के आनंद लाठर और विजेन्द्र को मिडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
रोहताश नांदल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय कबड्डी संघ का मुख्य उद्देश्य महिला कबड्डी को अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान करना है। देश की बेटियों को क बड्डी खेल में लाना है ताकि वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का नाम रोशन कर सके। बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय कबड्डी संघ के नवनियुक्त प्रधान सुरेन्द्र पहल ने बताया कि विश्व कबड्डी संघ के तत्वाधान में महिला कबड्डी वल्र्ड कप का आयोजन जून-जुलाई में आयोजित किया जाएगा। महिला वल्र्ड कप से पहले तीन टेस्ट सीरीज करवाई जाएंगी। यह टेस्ट सीरीज सिंघापुर कबड्डी संघ और मलेशिया कबड्डी संघ द्वारा आयोजित की जाएगी। पहल ने बताया कि जिस प्रकार देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाई गई योजना बेेटी-बचाओं,बेटी-पढ़ाओं और केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौर द्वारा चलाई गई खेलो इंडिया जैसी योजनाओं से देश की बेटियों को आगे लाना है और इसी थीम पर भारतीय कबड्डी संघ देश की बेटियों को आगे बढऩे के अनेक अवसर प्रदान करेगी, जिससे बेटियां आत्मनिर्भर बनकर अपने देश का नाम रोशन कर सके। इस मौके पर लगभग 30 राज्यों के कबड्डी संघ प्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर संघ केसभी पदाधिकारियों को निर्विरोधचुना गया।