हर घर तिरंगा अभियान का समर्थन करते हुए इंद्रप्रस्थ संजीवनी एनजीओ ने बांटे 5000 तिरंगे

नई दिल्ली। भारत की आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान से आज पूरा भारत जुड़ चुका है। सभी अपनी क्षमता अनुसार अपने घरों पर तिरंगा लगा रहे हैं। वहीं कई समाजसेवक तथा सामाजिक संगठन लोगों के घर तक राष्ट्रीय ध्वज पहुंचा रहे हैं। आज इंद्रप्रस्थ संजीवनी एनजीओ ने हर घर तिरंगा अभियान के समर्थन में तिरंगे वितरित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। तीन दिन तक चले इस कार्यक्रम का आयोजन नारायणा गांव स्थित श्री सनातन धर्म माता मंदिर पर किया गया। जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल, पूर्व महापौर दक्षिणी दिल्ली नरेंद्र चावला, पूर्व निगम पार्षद रमेश कुमार बाल्मीकि व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संस्था के अध्यक्ष डॉ संजीव अरोड़ा गंगापुत्र ने पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज प्राप्त किए व शपथ ली कि वे आजादी के अमृत महोत्सव पर अपने घर पर तिरंगा लहराएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में माता मंदिर के अध्यक्ष राजेश कुमार, सुरेश तंवर, नसीम अख्तर, राहुल शर्मा आदि ने योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.