आईपीएस सुबोध जायसवाल बने मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की पुलिस को अपना नया बॉस मिल गया। 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी सुबोध जायसवाल मुंबई पुलिस के नए कमिश्नर होंगे। सुबोध जायसवाल मौजूदा पुलिस कमिश्नर दत्ता पडसलगीकर की जगह लेंगे। दत्ता पडसलगीकर का प्रमोशन महाराष्ट्र के डीजीपी पद पर हो गया है। सुबोध जायसवाल ने चार्ज संभाल लिया है। जायसवाल पहले भी मुंबई में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके साथ ही उन्हें रिसर्च एंड एनालिसिस विंग में काम करने का भी अनुभव है। जायसवाल तेलगी स्टांप घोटाले और मालेगांव ब्लास्ट मामलों की जांच से भी जुड़े रहे हैं। सुबोध जायसवाल मुंबई के 41 वें पुलिस कमिश्नर होंगे।
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुबोध कुमार जायसवाल ने शनिवार को मुंबई के पुलिस कमिश्नर का पदभार ग्रहण कर लिया। वहीं अब तक मुंबई के पुलिस कमिश्नर पद पर रहे दत्ता पडसलगीकर ने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक का कार्यभार संभाल लिया। पडसलगीकर ने सतीश माथुर से पदभार ग्रहण किया जो आज रिटायर हो गए। आईपीएस अधिकारी जयसवाल (55) 1985 बैच के हैं। वह केंद्र की प्रतिनियुक्ति पर थे और कैबिनेट सचिवालय में अतिरिक्त सचिव थे। उन्होंने रिसर्च एडं एनालिसिस विंग (रॉ) में भी सेवाएं दी हैं। राज्य सरकार ने हाल में जयसवाल को पत्र लिखकर पूछा था कि क्या वह महाराष्ट्र वापस आना चाहते हैं। जायसवाल मुंबई पुलिस में पहले सेवा दे चुके हैं। वह एटीएस में डीआईजी भी रहे चुके हैं और उन्होंने सितंबर 2006 में मालेगांव में हुए विस्फोट मामले में जांच भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.