नई दिल्ली। कैंसर की जंग जीत चुके योद्धाओं को सम्मानित करने के लिए आर्य ऑडिटोरियम ईस्ट ऑफ कैलाश में लाइफ रीयल हीरोज अवार्ड 2023 का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद एवं स्वामी प्रदुमयन ने देश के कोने-कोने से चुने हुए रीयल हीरोज को सम्मानित किया, जो समाज सेवा के कार्य से जुड़े हैं। आस एक प्रयास एनजीओ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित जोगिंदर खट्टर, डॉक्टर राजन हांडा जी एमिल, डॉक्टर दीप गोएल बीएलके मैक्स अस्पताल, डॉक्टर ललित शर्मा, डॉक्टर हरविनविंदर मानकर जी, रवि हंस जी निगम पार्षद कोहाट पीतमपुरा का स्वागत आस एक प्रयास एनजीओ की फाउंडर डॉक्टर दीपिका ए भाटिया एवं अजय भाटिया द्वारा किया गया। संस्था की फाउंडर डॉक्टर दीपिका ए भाटिया जो खुद एक कैंसर विनर हैं, उन्होंने अपने प्रण को दोहराते हुए विश्व को कैंसर मुक्त बनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर पलोमी डांस अकादमी के बच्चों ने वंदे मातरम गीत और कैंसर अवेयरनेस पर एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। इसके पश्चात भारतीय सेना के चुनिंदा लोगों को शौर्य सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज सेवा से जुड़े स्टार अचीवर्स एवं अचीवर्स सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सह संयोजक के रूप में स्प्राउट्स फाउंडेशन की ज्योति मेहनीरत्ता ने संस्था की सराहना की और उन्हें इस कार्यक्रम के लिए बधाई दी। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय मूल्यों और संस्कृति की रक्षा के लिए हमें मिल-जुल कर कार्य करते हुए राष्ट्रीय सर्वोपरि मानते हुए भारत को पूर्ण रूप से विश्व गुरु बनाना है। आज की युवा पीढ़ी नशे और अन्य बुराइयों को छोड़कर देश सेवा में लगें।
स्वामी जी महाराज ने वेदों के माध्यम से सेवा और संस्कार के महत्व को बताते हुए सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। सेवा से ही मानव मात्र का कल्याण हो सकता हैं। कैंसर से जीत कर आए सभी कैंसर वॉरियर्स ने मंच पर वॉक के द्वारा अपने जज्बे को दर्शाया। यदि इंसान ठान ले तो कोई भी चीज संभव नहीं है, फिर वो चाहे कैंसर ही क्यों न हो।

