
नई दिल्ली। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे घर-घर तिरंगा अभियान में अपना योगदान देते हुए ओम फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट ने शुक्रवार को नारायणा के राजीव गांधी कैंप में लोगों को जागरूक करने का काम किया। इसके तहत ओम पाठशाला के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा मार्च निकालकर बस्ती के लोगों को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर ट्रस्ट की अध्यक्षा सूर्यपुत्री रश्मि मल्होत्रा ने सभी बच्चों को मिठाइयां बाटीं एवं तिरंगे के तीन रंगों का महत्व भी समझाया। सभी बच्चों ने आनंदपूर्वक होकर मार्च निकाला और मार्च के दौरान बच्चों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। श्रीमती मल्होत्रा ने कहा कि भारत सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान से जो संदेश दिया है वह पूर्णत: देशभक्ति कहलाती है। और अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में बच्चों को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत करना बहुत जरूरी है। इसलिए हमने बच्चों के जरिये तिरंगा मार्च निकाला।
