पुष्पा शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली। पूरे देश में लोेकसभा चुनाव का प्रचार प्रसार चरम पर है। तीन चरण का चुनाव हो चुका है, चार चरण अभी और शेष है। देश की राजधानी दिल्ली में 12 मई को मतदान होना है। यहां भी चुनाव का लेकर भाजपा संगठन अपने तमाम कार्यकर्ताओं को एकजुट और मुस्तैद कर रहा है। इसी कडी में उत्तर पूर्वी जिला में भाजपा कार्यकर्ता पुष्मा शर्मा को मिशन मोदी अगेन पीएम का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इस मिशन की अंजलि कपूर ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

बुराडी के बाबा काॅलोनी में उत्तर पूर्वी जिला भाजपा मंत्री संध्या कुमारी के आवास पर भाजपा संगठन के लोगों की एक बैठक हुई। इसी बैठक में पुष्र्मा शर्मा को यह जिम्मेदारी दी गई। अपने मनोनयन के बाद पुष्मा शर्मा ने कहा कि मैं बीते दो दशक से भाजपा से जुडी हूं। संगठन की ओर से जब भी कोई जिम्मेदारी दी गई है, उसको बेहतर निर्वहन किया है। उम्मीद है कि लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरूंगी। उन्होंने संध्या कुमारी, चंचल त्यागी सहित कई लोगों का धन्यवाद किया।  इस बैठक में क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित थे। सत्यनारायण जी, दिलीप मिश्र, संतोषी मंडवाल, अंकुर चैधरी, बबीता चैहान, सारिका गुप्ता, रेखा रावत, भूपेंद्र जी, पिंकी, सरिता सहित दर्जनों लोगों ने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.