नंद किशोर चौधरी बने भाजपा युवामोर्चा के मीडिया सह प्रभारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्ीय अध्यक्ष व सांसद श्री तेजस्वी सूर्या ने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा की सहमति से युवा भाजपा नेता श्री नंद किशोर चौधरी को मीडिया सह प्रभारी के रूप में नियुक्ति की है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभावी है।

इस नियुक्ति के बाद संत नगर, बुराड़ी निवासी श्री नंद किशोर चौधरी ने कहा कि बीते दशक से भाजपा ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका बेहतर निर्वहन करने की कोशिश की है। हर पद पहले से अधिक जिम्मेदारी का एहसास कराता है। हमें बेहद खुशी है कि पार्टी ने मेरी कामों का आकलन किया और यह जिम्मेदारी सौंपी है। श्री चौधरी ने कहा कि दिल्ली के साथ ही बिहार सहित कई राज्यों में हमारे युवा साथी लगातार मुझसे जुड़े रहते हैं। दिल्ली के मीडिया बंधुओं के बीच लगातार आना-जाना लगा हुआ है।

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्ीय अध्यक्ष व सांसद श्री तेजस्वी सूर्या सहित तमाम केंद्रीय नेताओं को यह भरोसा दिलाता हूं कि उन्होंने जो विश्वास मुझ पर व्यक्त किया है, उनकी कसौटी पर सौ प्रतिशत खरा उतरूंगा। हमने दिल्ली प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा, उत्तर पूर्वी जिला आदि में संगठन के लिए काम किया है। लगातार युवाओं के साथ मिलकर अपने क्षेत्र में अभियान चलाता रहता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.