नई दिल्ली। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष इंजीनियर आशुतोष कुमार झा जी ने दिल्ली के विनोद नगर में एक बैठक में दिल्ली के सांगठनिक ढांचा और संस्था के आगामी कार्यक्रम की विस्तृत चर्चा की। सबसे पहले बैठक में आशुतोष कुमार झा को सूर्यानंद झा, सोनू झा ने पाग एवं अंगवस्त्र से स्वागत किया। स्वागत के बाद चर्चा के दौरान आशुतोष झा ने संस्था के 17 दिसंबर एवं 25 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में संगठन को किस तरह से मजबूत करना है। 25 दिसंबर का कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित होना है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी करना है।
संस्था 17 दिसंबर 2023 को पटना के बापू सभागार में बहुत भव्य सभा का आयोजन कर रही है। जिसमें हम सभी लोगों को उन्होंने आमंत्रित किया है| आप सभी लोगों से आग्रह है कि 17 दिसंबर को इस सभा में पटना जरूर पहुंचे| साथ ही दिल्ली में अयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में सहभागी बनें।
बैठक में बसंत झा, सूर्यानंद झा, सोनू झा, एवं आशीष रंजन समेत दंजनों कार्यकर्ता ने भाग लिया।