सभी के लिए खुला है न्यू देहली इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट

नई दिल्ली । न्यू देहली इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के चेयरमैन वीएम बंसल ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्था लगातार शिक्षा के विकास पर कार्य कर रही है। कोई विद्वजन या संस्था अगर कोई प्रोग्राम करना चाहते हैं तो न्यू देहली इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट सभी के लिए सदा खुला है। जिस प्रकार से विगत दिनों में देश भर के मैनेजमेंट व इंजिनियरिंग और अन्य संस्था काम कर रही है यह अद्भूत है। आज जब देश में नई शिक्षा नीति की बात की जा रही है। ऐसे में हमलोगों की जिम्मेवारी बढ़ जाती है।
आज देश में जिस प्रकार से शिक्षा में बदलाव की बहस चल रही है। सरकार की ओर से लगातार बदलाव की बात की जा रही है। नई शिक्षा नीति में अब कई बदलाव के साथ नए कोर्सेस भी आएंगें। बंसल ने कहा कि आज शिक्षा में आमूल चूल परिवर्तन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज देश में पर्यावरण पर जागरूकता लाने की आवश्यकता है। कहने की जरूरत नहीं है देश भर में पर्यावरण को लेकर बहस छिड़ी है। बंसल ने कहा कि आज भारत की क्षमता खासकर शिक्षा के क्षेत्र में काफी व्यापक है। हम विश्व गुरु है। हमारे यहां नालंदा विश्वविद्यालय है। इसके गौरव को कौन नहीं जानता है। आज देश में स्मार्ट क्लास, स्मार्ट बच्चे, स्मार्ट टीचर की जरूरत है। जिसके लिए आप लोग कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा में बदलाव लाना यह सरकार का कार्य है। लेकिन उसे बेहतरी ढ़ंग से अपनाने के लिए तो संस्थाओं का सहयोग की आवश्यकता होती जिसके लिए हम सबको तैयार रहना होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.