गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर तिहाड़ जेल के कैदियो को मिली व्हीलचेयर व जरूरत का सामान

नई दिल्ली। गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर आज इंद्रप्रस्थ संजीवनी सामाजिक संस्था ने तिहाड़ जेल के बुजुर्ग असहाय कैदियों के लिए 2 व्हीलचेयर व अन्य जरूरत का सामान सौपां। इस मौके पर जेल सुपरिटेंडेंट राजकुमार वधवा डिप्टी सुपरिटेंडेंट मनमोहन सिंह भी उपस्थित रहे।
इस मौके पर तिहाड़ जेल नंबर 4 के सैकड़ों कैदियों ने साबुन, टूथपेस्ट, टूथब्रश इत्यादि निशुल्क प्राप्त किए। संस्था के अध्यक्ष डॉ संजीव अरोड़ा गंगापुत्र ने कहा की गुरु नानक देव जी एक सच्चे संत थे। जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाज को समर्पित कर दिया। ऐसे मौके पर इससे अधिक पुण्य का कोई कार्य नहीं हो सकता कि संस्था द्वारा जरूरतमंद लोगों को उनकी जरूरत का सामान मिल जाए व असहाय को साधन मिल जाए। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष आकाश अरोड़ा, सुनील सिंगला, कपील विज, योगेश चौधरी, जतिन मोटवानी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.