नई दिल्ली। पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक के लिए परम कर्तव्य होना चाहिए। देश के सत्ता केंद्र के प्रतीक नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक को विश्व पर्यावरण दिवस को हरे रंग के डायनेमिक एलईडी वल्ब से सजाया गया। ये एलईडी बल्व फिलिप्स कंपनी की ओर से लगाए गए हैं। फिलिप्स की ओर से कहा गया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर देशवासियों को एक बेहतर संदेश देने के लिए ही नॉर्थ और साउथ ब्लॉक को इस प्रकार से सजाया गया। उम्मीद है कि हम अपने संदेश को पहुंचाने में सफल रहे।