भारतीय रेल यात्रा को सलाम

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर भारतीय रेल को सम्मानित करते हुए, ixigo, भारत की नंबर 1 ट्रेन ऐप्प और जाने-माने ट्रैवेल मार्केटप्लेस ने ‘ट्रेन में है घर वाली बात’ वीडियो लॉन्च किया है| यह वीडियो इस बात को सराहता है की कैसे भारतीय रेलवे पूरे देश को एक दूसरे से जोड़ती हैं | भारतीय रेलवे की यात्रा आपको बिलकुल घर जैसा महसूस कराती हैं, जहाँ अनजान लोग भी आपके साथ अपनों जैसा व्यवहार करते हैं| ऐसे ही यह वीडियो भारतीयों के उत्साह एवं भावनाओं के साथ उन सभी क्षणों और परिस्थितियों को एक साथ लाती है जो हर किसी ने ट्रेन की यात्रा में अनुभव किये होंगे| इस वीडियो का वॉइसओवर किया है मशहूर बॉलीवुड एक्टर संजय मिश्रा ने, जो खुद भी रेल यात्रा करना बहुत पसंद करते हैं| वे बताते हैं की कैसे ट्रेन में बैठते ही हर व्यक्ति का एक दूसरे के साथ नाता सा जुड़ जाता है जो आजीवन याद रहने वाली कहानियों का रूप ले लेता है|
वीडियो के बारे में संजय मिश्रा ने कहा: मेरा रेल और रेल यात्राओं के प्रति प्रेम बहुत पुराना है| भारत के नागरिक, रेल में ही सफर करना पसंद करते हैं| ट्रेन का वह भीड़ भड़क्का, भिन्न भिन्न प्रांतो, संस्कृतियों और परिवारों से आने वाले लोग ही भारत की प्रकृति को सही से दर्शाते हैं| मुझे ixigo के साथ इस वीडियो में काम करके बहुत मज़ा आया और मुझे यकीन है की लोग इस वीडियो को देखकर इससे खुद को जुड़ा हुआ सा महसूस करेंगे और अपनी रेल यात्राओं को फिर से याद करेंगे |
ixigo के को-फाउंडर और सीईओ, आलोक बाजपाई ने कहा, “1853 से भारतीय रेलवे, देश की भिन्न भिन्न संस्कृतियों को जोड़ती चली आ रही हैं| यह देश का सबसे बड़ा यातायात का साधन है जोकी सालाना 8 बिलियन यात्रियों को लाता-जाता है| ‘ट्रेन में है घर वाली बात’ वीडियो रेल यात्राओं को समर्पित है और इसे यादगार बनाने के लिए गणतंत्र दिवस से अच्छा और कौन सा उपलक्ष हो सकता था | रेल यात्रा, सभी यात्रियों के लिए एक घर जैसा माहौल बना देती हैं, अलग अलग संस्कृतियों, शहरों और भाषाओँ के लोगों, उनकी मुस्कुराहटों और उनके अटूट रिश्तों बांधती हुई आगे बढ़ती है |

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.