नई दिल्ली। ब्राह्मण समाज ऑफ इंडिया की ओर से हर साल की तरह मकर इस बार भी मकर संक्रांति पर भारत के अतिरिक्त महाधिवक्ता श्री चेतन शर्मा जी के निवास, “16, तीन मूर्ति लेन नई दिल्ली” पर रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रिटायर्ड आईएएस डॉ. विश्वपति त्रिवेदी ने बताया कि वह इस कार्यक्रम में मकर संक्रांति कार्यक्रम एवं सहभोज में सभी ब्राह्मण समाज को सादर आमंत्रित करते हैं। कार्यक्रम में पधार कर अनुग्रहित करें। उन्होंने कहा कि रामचरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ और अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम गोस्वामी तुलसीदास करने की मांग ब्राह्रण समाज द्वारा किया जा रहा है। हम चाहते हैं कि हमारी आवाज नीति निर्माताओं और देश के प्रधानमंत्री तक पहुंचे और ब्राह्णण समाज की यह मांग पूरी करें। इस कार्यक्रम में राजस्थान के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भारतीय विधि आयोग के अध्यक्ष ऋतुराज अवस्थी उपस्थित होंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, जाने-माने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार से मौजूदा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ,डा. महेश शर्मा , डॉ अरविंद शर्मा , अशोक बाजपेयी , राजीव शुक्ला, कर्तिकेय शर्मा जी, लाल बिहारी तिवारी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित होंगे। अतिथियों के स्वागत के लिए सुभाष तिवारी राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जे. एस. मराठा राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उत्तम प्रकाश तिवारीअतुल मिश्रा राष्ट्रीय महामन्त्री”संगठन”राष्ट्रीय प्रधान महासचिव उपस्थिति रहेंगे।
राष्ट्रीय महामंत्री अतुल मिश्रा ने बताया कि ब्राह्मण समाज महासभा का उद्देश्य सकारात्मक दिशा में कार्य करना है। सभी अपने संरक्षक मण्डल के मार्गदर्शन में निरन्तर प्रयासरत हैं। अयोध्या एयरपोर्ट का नामकरण महर्षि वाल्मीकि के नाम पर किए जाने के बाद समस्त ब्रह्मण समाज चाहता है कि रेलवे स्टेशन का नाम तुलसीदास और उनके द्वारा रचित रामचरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किया जाय और श्री रामचरितमानास को अधिनियम के माध्यम से विधिक संरक्षण देना चाहिए।