साइना नेहवाल ने रेस एंबेसडर के रूप में हार्वेस्ट गोल्ड ग्लोबल रेस 2023 की शुरुआत की

 

गुरुग्राम। दुनिया की सबसे बड़ी बेक्ड फूड कंपनी ग्रुपो बिम्बो के तत्वावधान में भारत के अग्रणी ब्रेड ब्रांड्स में से एक हार्वेस्ट गोल्ड ने आज ‘हार्वेस्ट गोल्ड ग्लोबल रेस 2023’ पहल के तहत रॉबिन हुड आर्मी की मदद से ब्रेड स्लाइस दान किए। ब्रांड ने लोगों को दौड़ में शामिल होने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को रेस एंबेसडर के रूप में शामिल किया।

‘हार्वेस्ट गोल्ड ग्लोबल रेस 2023’ लोगों को भूख से लड़ने और देश में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से दौड़ में भाग लेने के लिए प्रेरित करने वाले एक प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करती है। इस वर्ष, 3,000 व्यक्तियों ने दौड़ में भाग लिया, जिससे हार्वेस्ट गोल्ड द्वारा रॉबिन हुड आर्मी को 60,000 से अधिक स्लाइस ब्रेड दान किए गए। रॉबिन हुड आर्मी एक अग्रणी गैर-सरकारी संगठन है, जो वंचितों के लिए पोषण सुनिश्चित करने का प्रयास करता है। हार्वेस्ट गोल्ड ग्लोबल रेस 24 सितंबर, 2023 को चार अलग-अलग श्रेणियों, 3K (वॉकाथन), 3K (दौड़), 5K (दौड़) और 10K (दौड़) के साथ संपन्न हुई, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोगों को भाग लेने का मौका मिला। पारिवारिक सदस्यों, दोस्तों, बच्चों और धावकों से लेकर ऐसे व्यक्तियों तक, जिन्होंने स्वस्थ जीवन शैली अपनाई हुई है, सभी ने दौड़ में भाग लेकर एक नेक काम में योगदान दिया।

ग्रुपो बिम्बो, इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री राज कंवर सिंह ने कहा, “एक बेहतर दुनिया का पोषण करने की दृष्टि से निर्देशित हार्वेस्ट गोल्ड, स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ है। हार्वेस्ट गोल्ड ग्लोबल रेस 2023 एक उद्देश्य-प्रधान पहल के रूप में कार्य करती है, जिसमें प्रतिभागी न केवल अपने व्यक्तिगत कल्याण के लिए, बल्कि वंचितों के समर्थन में सार्थक योगदान देने के लिए भी शामिल होते हैं। हम उन सभी लोगों की हार्दिक रूप से सराहना करते हैं, जिन्होंने एक नेक उद्देश्य के लिए आयोजित विश्व की सबसे बड़ी दौड़ में भाग लेने के लिए अपना कीमती समय प्रदान किया।”

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी: साइना नेहवाल ने दौड़ पर टिप्पणी करते हुए कहा, “भोजन तक सीमित पहुंच की मौजूदा चुनौती विश्व स्तर पर एक गंभीर मुद्दा है। इस दिशा में एक प्रभावी बदलाव लाने के लिए हार्वेस्ट गोल्ड ग्लोबल रेस के साथ सहयोग करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। विभिन्न मायनों में यह पहल भी खेल की दुनिया के समान ही है, जिसमें सफलता प्राप्त करने के लिए अटूट निरंतरता और कड़े प्रयासों की आवश्यकता होती है। मैं उन सभी के प्रति अपना व्यक्तिगत आभार व्यक्त करना चाहती हूं, जिन्होंने स्वस्थ जीवन शैली चुनते हुए आगे बढ़ने और वंचितों का सहयोग करने की पहल की।”

ग्लोबल रेस 2023 वैश्विक स्तर पर आयोजित इसका 8वां संस्करण है, प्रत्येक रजिस्ट्रेशन के लिए 20 स्लाइस ब्रेड ग्रुपो बिम्बो ने दान करने का संकल्प लिया था। इस प्रकार के दान हमारे समाज के कम भाग्यशाली वर्गों के लिए आहार के स्रोत के रूप में कार्य करते हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए हमारा समर्पण मजबूत होता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.