खालसा और विवेकानंद कॉलेज की विजयी शुरुआत

7वां पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल इनवीटेशनल हॉकी टूर्नामेंट

नई दिल्ली। श्याम लाल मेमोरियल इनवीटेशनल हॉकी टूर्नामेंट (पुरुष और महिला) की शुक्रवार को यहां रंगारंग शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा निदेशक डॉ. अनिल कलकल ने उद्घाटन किया। दिन के पहले मुकाबले में पुरुष वर्ग में मेजबान और गत चैंपियन श्याम लाल कॉलेज को श्री गुरुतेग बहादुर कॉलेज ने रोमांचक िाड़ंत में 4-3 से पराजित किया। विजेता टीम के लिए विपिन, विपुल, दीपक और अमन ने गोल किए। पराजित टीम के लिए नितिन, पंकज और अरुण ने गोल किए। खालसा कॉलेज के प्रीतम को फ्लैश प्लेयर आॅफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया।
महिला वर्ग में विवेकानंद कॉलेज ने •ाारती कॉलेज को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया। विवेकानंद कॉलेज के लिए स्नेहा ने दो, सुकन्या और निशा ने एक-एक गोल किया। •ाारती कॉलेज के लिए पूजा ने एकमात्र गोल किया। विजेता टीम की वंदना को फ्लैश प्लेयर आॅफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया।श्याम लाल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रबी नारायण कर और असिस्टेंट प्रोफेसर( खेल) व संयोजक खेल समिति वी एस जग्गी ने समारोह में मौजूद खिलाड़ियों, अधिकारियों और प्रशिक्षकों का स्वागत किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.