हृदय स्वास्थ्य पर कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति, नोएडा द्वारा ऑनलाइन परिचर्चा का सफल आयोजन

नोएडा: कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ्य पर एक ऑनलाइन परिचर्चा आयोजित की गई। परिचर्चा के अंतर्गत प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक दास की अध्यक्षता में परिचर्चा आयोजित की गई। स्वास्थ्य पर चर्चा के अंतर्गत इससे पहले भी दांत और मधुमेह रोग संबंधित परिचर्चा का सफल आयोजन किया जा चुका है। उक्त परिचर्चा में कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति, नोएडा के लगभग 50 सदस्य ऑनलाइन भाग लिए। इस परिचर्चा में न सिर्फ दिल्ली एनसीआर के बल्कि विदेश में बैठे सदस्य भी भाग लिए।

परिचर्चा में डॉक्टर दास हृदय स्वास्थ्य से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारीयां दी। उन्होंने कहा की स्वस्थ हृदय के लिए संतुलित भोजन, नियमित व्यायाम, समय पर पर्याप्त नींद, मानसिक तनाव से दूरी तथा नशे से परहेज बहुत आवश्यक है। उन्होंने प्रतिदिन व्यायाम एवं तेज पैदल चलने की सलाह दिए। उन्होंने कहा की उच्च रक्तचाप मधुमेह अथवा हृदय रोग से पीड़ित लोगों को अपनी आवश्यक दवाइयां हमेशा अपने साथ रखनी चाहिए। और उसे समय पर लेनी चाहिए। समय-समय पर रक्तचाप, शुगर, कोलेस्ट्रॉल एवं अन्य स्वास्थ्य जांच कराते रहना चाहिए। सभी सदस्यों से उन्होंने बताया कि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण से व्यक्ति का समय पर रोग का सफल उपचार संभव हो पाता है।
परिचर्चा में डॉक्टर दास ने सभी प्रतिभागियों के प्रश्नों का अत्यंत धैर्य, आत्मीयता और सरल शब्दों में उत्तर देकर सभी को प्रभावित किया। परिचर्चा में शामिल होने वाले प्रमुख सदस्यों में संस्था के अध्यक्ष डॉ उग्र नारायण मल्लिक, संस्थापक सदस्य अमर दास, प्रसिद्ध व्यवसायी डॉ दिनेश कुमार कर्ण, वरिष्ठ पत्रकार आलोक कुमार, नरेश दास सहित लगभग 50 सदस्य ऑनलाइन जुड़कर परिचर्चा को सफल बनाया।
परिचर्चा के अंत में डॉक्टर उग्र नारायण मल्लिक एवं अमर दास ने संयुक्त रूप से सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही विशेष रूप से विशेषज्ञ डॉक्टर अभिषेक दास का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम को विराम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.