Tata Nexon EV ने 2000 गाड़ियों की बिक्री का आंकड़ा पार किया

नई दिल्ली। Tata Nexon EV ने 2000 कारों की बिक्री के आंकड़े को पार कर लिया है। लॉन्च के बाद 10 से अधिक महीनों में, नेक्सॉन ईवी की बिक्री नवंबर 2020 में 2200 यूनिट तक पहुंच गई जो व्यक्तिगत कार सेगमेंट में इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स के लिए बढ़ रही तेज मांग को दर्शाती है। इस साल अगस्त में अपनी 1000वीं नेक्सॉन ईवी रोल आउट करने के बाद के 3 महीनों (सितंबर-नवंबर 2020) के रिकॉर्ड समय में 1000 और कारें बिकी। अपने आकर्षक मूल्य-प्रस्ताव के साथ, नेक्सॉन ईवी भारत में सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार के रूप में उभरी है। वर्तमान में टाटा मोटर्स 74% की बाजार हिस्सेदारी के साथ इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट का नेतृत्व कर रही है। यह उपलब्धि भारत की अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी, Tata Nexon EV  के लिए ग्राहकों के शानदार रिस्‍पॉन्‍स का एक प्रमाण है।
ग्राहकों के जबर्दस्‍त रिस्‍पॉन्‍स की सराहना करते हुए, श्री शैलेश चंद्र, प्रेसिडेंट, पैसेंजर व्‍हीकल बिजनेस यूनिट, टाटा मोटर्स ने कहा कि “यह हमारे लिए और भारत में इलेक्ट्रिक वाहन को अपनाने में तेजी लाने के लिए हमारी यात्रा में हमारे साथ काम करने वालों के लिए बहुत गर्व का क्षण है। लॉन्च के बाद से टाटा नेक्सॉन ईवी ने पूरे देश की कल्पना पर कब्जा कर लिया है और इसने लगातार इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट का नेतृत्व करना जारी रखा है। रोमांचक परफॉर्मेंस, शून्य उत्सर्जन के साथ कनेक्‍टेड ड्राइव अनुभव और आकर्षक कीमत की पेशकश करने वाली नेक्सॉन ईवी को ग्राहकों ने तहेदिल से स्‍वीकार किया है। इस बढ़ती मांग को कई चीजों का सहयोग मिला है जैसेकि ग्राहकों में बढ़ रही जागरूकता, चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में बढ़ोतरी, सरकारी इंसेंटिव को मिल रहा प्रोत्‍साहन, ईवी को लेकर मौजूद मिथकों का टूटना और सबसे महत्वपूर्ण रूप से निर्विवाद लाभ जो यह प्रदान करता है यानि परिचालन का कम खर्च। इसके अलावा पंजीकरण और सड़क पर लाभ जैसे प्रोत्साहनों के संदर्भ में सरकार की ओर से निरंतर समर्थन के साथ हम आशा करते हैं कि इलेक्ट्रिक वाहन जल्द ही भारत में ग्राहकों के लिए सबसे वांछनीय और मुख्यधारा की पसंद बन जाएगा।”
इसके अलावा, भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में तेजी लाने के लिए टाटा मोटर्स ने एक समग्र ई-मोबिलिटी इकोसिस्‍टम “टाटा यूनिईवर्स” को पेश किया है। यह TATA ग्रुप की अन्‍य कंपनियों की ताकत एवं अनुभव का करीब से लाभ उठाता है ताकि इलेक्ट्रिक वाहन को लेकर एक व्‍यावहारिक माहौल बनाया जा सके। उपभोक्‍ताओं को टाटा यूनीईवर्स द्वारा पावर्ड, चार्जिंग समाधान, अभिनव खुदरा अनुभव और आसान फाइनेंस विकल्पों सहित ई-मोबिलिटी पेशकश की पूरी श्रृंखला तक पहुंच मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.