हरियाणा में 35 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने शनिवार को 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और पदस्थापना का आदेश जारी किया। यह आदेश तत्काल प्रभाव से हरियाणा पुलिस सेवा के सात अधिकारियों के लिए भी है।

इन आईपीएस अधिकारियों में अतिरिक्त पुलिस महानिदेश अजय सिंघल भी हैं। उन्हें राज्य सतर्कता ब्यूरो, पंचकूला का एडीजीपी बनाया गया है। रोहतक क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक संदीप खीरवार को आईजीपी, सुनारिया कॉम्प्लेक्स का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.