भारत मंडपम में ‘ट्रांसपोर्ट एवं ट्रैफिक इंफ्राटेक एक्सपो’ का हुआ आयोजन, एआई और स्मार्ट मोबिलिटी पर फोकस

नई दिल्ली। देश के प्रमुख ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर ‘ट्रांसपोर्ट एवं ट्रैफिक इंफ्राटेक एक्सपो’ के 14वें संस्करण का भव्य आयोजन प्रगति मैदान के भारत मंडपम में हुआ। 8 अक्टूबर तक चले इस दो दिवसीय आयोजन में ‘रोड इंफ्राटेक’, ‘पार्किंग इंफ्राटेक एक्सपो’ और ‘आईटीएस इंडिया कांग्रेस 2026’ का भी सह-आयोजन किया गया। इस वर्ष एक्सपो की मुख्य थीम “कनेक्टेड, इंटीग्रेटेड एंड इंटेलिजेंट मोबिलिटी फॉर विकसित भारत 2047” रखी गई थी।
इस प्रदर्शनी में 300 से अधिक ब्रांड अपने आधुनिक तकनीकी उत्पादों और नवाचारों का प्रदर्शन किया।
सात अक्टूबर को उद्घाटन समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अपर सचिव श्री महमूद अहमद, उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के संयुक्त सचिव श्री पंकज कुमार और दिल्ली सरकार के परिवहन विशेष आयुक्त श्री विश्वेंद्र (आईएएस) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी व उद्योग विशेषज्ञ शामिल हुए।
उद्घाटन अवसर पर सड़क परिवहन मंत्रालय के अपर सचिव श्री महमूद अहमद ने कहा, “विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में परिवहन और कनेक्टिविटी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। हमारा उद्देश्य एक ऐसी व्यवस्था तैयार करना है जो इंटेलिजेंट (बुद्धिमान), सुरक्षित और आपस में जुड़ी हो, जिससे देश में यातायात स्मार्ट और सुगम बन सके।”
इस वर्ष एक्सपो में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ट्रैफिक सॉल्यूशंस, कनेक्टेड व्हीकल्स और मल्टी-लेन फ्री-फ्लो टोलिंग पर विशेष जोर दिया गया है। उद्योग जगत के दिग्गज जैसे आदित्य इंफोटेक (सीपी प्लस), विजप्रो कंसलटेक, समृद्धि ऑटोमेशंस, नेत्राबिट नेटवर्क्स और प्रमा इंडिया यहां एआई-पावर्ड वीडियो एनालिटिक्स, एएनपीआर कैमरे, रियल-टाइम इंसिडेंट डिटेक्शन और हाईवे यूपीएस सॉल्यूशंस जैसी तकनीकों को शोकेस किया।
इस प्रतिष्ठित एक्सपो को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय , इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय , एनएचएआई और सीएसआईआर-सीआरआरआई जैसे प्रमुख सरकारी मंत्रालयों व संस्थानों का समर्थन प्राप्त था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.