महापौर के साथ निगम अधिकारियों ने किया भलस्वा छठ घाट का निरीक्षण

नई दिल्ली। प्रकृति का महापर्व छठ की तैयारियां जोरों पर चल रही है। निगम पार्षद श्री विजय भगत अपने क्षेत्र में छठ व्रतियों के लिए कई वर्षों से कार्य करवाते आ रहे हैं। हर वर्ष की भांति इस साल भी छठ घाटों की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य जारी है। भलस्वा सहित जहांगीरपुरी क्षेत्र में निगम पार्षद विजय भगत छठ घाट की तैयारियों में जुटे हुए हैं। आज उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर श्री अवतार सिंह ने भी छठ घाट का निरीक्षण किया। निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिया।

भलस्वा कूडा का पहाड जल्द खत्म होगा: विजय भगत

इसके साथ ही निगम पार्षद विजय भगत के अथक प्रयासों से हाल ही में दिल्ली नगर निगम की ओर से यह निर्णय लिया गया कि भलस्वा में कूडे के पहाड को खत्म कर दिया जाएगा। कुछ दिन पूर्व ही दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी जी ने इस कार्य का औपचारिक उदघाटन किया गया था। आज निगम पार्ष व पूर्व उपमहापौर श्री विजय भगत के कहने पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर श्री अवतार सिंह, , उप महापौर श्री योगेश वर्मा के साथ सिविल लाइन जोन के डीसी सहित अन्य अधिकारियों ने भलस्वा का औचक निरीक्षण किया। महापौर ने अधिकारियों और वहां कार्य कर रहे कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिया कि इस कूडा जल्द से जल्द निपटान किया जाए।

निगम पार्षद श्री विजय भगत ने बताया कि चूंकि हमारा यह क्षेत्र है, इसलिए मैं बराबर यहां आकर कार्यों का निरीक्षण करता हूं। आज हमने महापौर से आग्रह किया था। हमें बेहद खुशी है कि उन्होंने हमारे आग्रह को स्वीकार किया और औचक निरीक्षण किया। यह क्षेत्र की जनता के लिए सुखद संदेश है। विजय भगत ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश है कि भलस्वा कूडा का पहाड जल्द खत्म हो।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.