होली पर मौसम हुआ सुहावना, दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में होली का त्योहार बड़ी धूम धाम के साथ मनाया गया। वहीं दिल्लीवासियों को सुबह धूप का सामना करना पड़ा, वहीं दिन ढलने के बाद बादल मंडराने लगे। शुक्रवार शाम कई इलाकों में तेज बारिश बारिश हुई। दिल्ली में शाम 5.35 बजे राजाैरी गार्डन, वंसत विहार, सफदरजंग, करोल बाग समेत कई इलाकों में बारिश हुई।

उल्लेखनीय है कि भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली में शुक्रवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई थी। मौसम विभाग ने शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई थी, जबकि हवा 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के बारे में बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.