लोगों के कल्याण की कामना और दुर्घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि : डॉ विभय कुमार झा

 

बेनीपट्टी (मधुबनी)। ओडिसा के बालासोर में हुई भीषण रेल दुर्घटना से पूरा देश स्तब्ध है। प्रसिद्ध शक्तिपीठ उच्चैठ पहुंचकर लोकजनशक्ति पार्टी रामविलास के युवा मोर्चा के राष्ट्ीय उपाध्यक्ष डॉ विभय कुमार झा ने भगवती की विशेष पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि समाज और देश के सभी लोगों के कल्याण की कामना से वे बराबर यहां आते हैं। लोगों के सर्वमंगल के लिए मां की आराधना करते हैं।

डॉ विभय कुमार झा ने कहा कि ओडिसा के बालासोर में जिस प्रकार से भीषण रेल दुर्घटना हुआ है, उससे मन व्यथित है। हमने मां उच्चैठवासिनी से सभी घायलों के तुरंत ठीक होने और मृतकों के सद्गति की अर्चना की। शोक संतप्त परिवारों तक मेरी सांत्वना पहुंचे। हमारे युवा साथी लगातार पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।

एक सवाल के जवाब में युवा लोजपा नेता डॉ विभय कुमार झा ने कहा कि हमारे नेता सांसद श्री चिराग पासवान सबसे पहले समाज के हर वर्ग के सुख और समृद्धि की कामना करते हैं। हमारे ओडिसा के युवा साथी लोगों की मदद में लगे हुए हैं। जिस प्रकार से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अगले ही दिन पहुंचकर घटनास्थल का दौरा किया, वह उनकी संवदेना को दिखाता है। केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव लगातार बालासोर में ही हैं। यह उनकी सहृदयता को दिखाता है। दुख की इस घड़ी में हम सभी को मिलकर काम करना होगा। राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप बाद में भी किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.