योगा हेल्थी वे आॅफ लाइफ कार्यक्रम का आयोजन

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में श्री गीता जयंती समारोह समिति की ओर से  योगा हेल्थी वे आॅफ लाइफ कार्यक्रम का आयोजन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के झील पार्क नजदीक वेलकम मेट्रो स्टेशन पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय की ओएनजीसी, इंडियन आॅयल एवं ऊर्जा मंत्रालय के पावर ग्रिड के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में  केंद्रीय मंत्री कर्नल राजवर्धन राठौर एवं दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी सहित अन्य भाजपा नेताओं ने आम जनमानस के साथ योगा किया।
 योगाचार्य मिनल पाठक ने  योगा की संपूर्ण जानकारी आम जनमानस को देते हुए योगा की क्रिया कराई। इस अवसर पर  श्री गीता जयंती समारोह समिति  के अध्यक्ष राजकुमार भाटी ने मंच संचालन के साथ कार्यक्रम में  शामिल कर्नल राज वर्धन राठौर, सांसद मनोज तिवारी का योगा प्रतीक चिन्ह दे कर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि आज के युग में सबसे जरूरी निरोगी काया है, जिसके लिए हमें करीब एक घंटा अपने शरीर को योगा एवं किसी अन्य खेल के साथ बिताकर अपने आपको हम स्वस्थ रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सरकार के मुखिया यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने योगा को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाई है उससे भारत का मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आप किसी भी समय जब अपने आप को कुछ समय के लिए फ्री कर सकते हैं उस समय कोई ना कोई क्रिया जरूर करनी चाहिए जिससे आपको स्वास्थ्य लाभ मिले।
सांसद मनोज तिवारी ने भी इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यह जरूरी है कि आज हम अपने शरीर को भी कुछ समय दें। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री जी ने हमसे तो इंडिया का नारा दिया है, वह आज के युग में बहुत ज्यादा जरूरी है क्योंकि हम शहरी भाग दौड़ में अपने शरीर के लिए कुछ समय नहीं निकाल पाते जो कि हमारे जीवन में कुछ बीमारियों का कारण भी बन जाता है। इसलिए जरूरी है कि आप सभी योगा एवं अन्य कार्यों में लिप्त होने के लिए कुछ समय जरूर निकालें । इस अवसर पर समिति ने सांसद मनोज तिवारी के हाथों योगाचार्य मिनल पाठक का भी योगा प्रतीक चिन्ह दिलाकर स्वागत कराया।
 कार्यक्रम में उत्तर पूर्वी जिला के पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर एवं आरती मीणा अतिरिक्त उपायुक्त प्रथम उत्तर पूर्वी जिला मुस्तफाबाद विधान सभा विधायक जगदीश प्रधान, पू० दि० न० निगम शाहदरा उ० जोन अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता,  पू० दि० न० निगम स्थाई समिति अध्यक्ष सत्य पाल सिंह, नवीन शाहदरा जिला भाजपा अध्यक्ष कैलाश जैन, उत्तर-पूर्वी  जिला भाजपा अध्यक्ष अजय महावर, पू० दि० न० निगम की पूर्व महापौर सत्या शर्मा, कैलाश गुप्ता, रंजीत कुमार, राहुल चौहान, यशोदा भाटी, समिति कार्यलय सचिव मो० असलम, हर्षित भाटी, आरती चौहान, व अन्य समिति के पदधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.