साल में आते हैं 12 लाख से अधिक टूरिस्ट

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित गुरुद्वारा बंगला साहिब की ख्याती न केवल भारत, बल्कि विदेशों में भी काफी है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी बंगला साहिब पहुंचते हैं। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का दावा है कि पिछले साल 12 लाख से अधिक विदेशी पर्यटक गुरुद्वारा पहुंचे थे। प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि सिखों के आठवें गुरू हर किशन सिंह की वजह से गुरुद्वारा बंगला साहिब जाना जाता है।
इस साल पहले चार महीनों में 6 लाख विदेशी पर्यटक आ चुके हैं। विदेशियों के मार्गदर्शन के लिए यहां एक सूचना कार्यालय भी खोला गया है। यिहां पर सात पर्यटक मार्गदर्शिकाएं तैनात की गई हैं, जो विभिन्न विदेशी भाषाएं बोलने व समझने में पारंगत हैं। समिति की ओर से फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश समेत करीब 10 विदेशी भाषाओं में सिख धर्म पर साहित्य प्रकाशित किया गया है। इस साल अब तक एक लाख प्रतियां बांटी जा चुकी हैं। गुरुद्वारा के अंदर स्थित बाबा बागेल सिंह सिख विरासत मल्टीमीडिया संग्रहालय विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। इस संग्रहालय में प्रतिदिन ढाई हजार से अधिक पर्यटक पहुंचते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.