जागरूकता के लिए क्विज में महिलाओं से पूछे 10 सवाल

नई दिल्ली। विकासपुरी विधानसभा के जय विहार स्थित चंदा मॉडल पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर नंगली सकरावती क्षेत्र की पार्षद संतोष सुखबीर शौकीन, पूर्व पार्षद तिलोत्तमा चैधरी एवं महिला कांग्रेस से जुड़ी नेता कांता शर्मा, सुधा सिन्हा, विभा मिश्रा, फजीलत बेगम, गीता भंडारी, शबाना खातून और मीनू, सीमा, रीना आदि ने हिस्सा लिया। आयोजक चंदा बेगम ने कहा कि हर साल 8 मार्च को वह यह दिवस मनाती आ रही हैं, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी सम्मानित महिला हस्तियां हिस्सा लेती हैं। उन्होंने बताया कि इस बार भी सैकड़ों महिलाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और महिला सशक्तिकरण पर अपने अपने विचार रखे। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के कोआर्डिनेटर एसपी सिंह और समाजसेवी रवि शर्मा ने देश महिलाओं की उपलब्धियों का बखान किया और बच्चों में शिक्षा और संस्कार बनाने पर बल दिया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण यह रहा कि महिलाओं के बीच जागरूकता लाने और उनका ज्ञानवर्धन कराने के लिए एक संक्षिप्त क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज प्रस्तुतकर्ता पत्रकार सुशील देव ने मौजूद महिलाओं से कई रोचक सवाल पूछे और उन्हें पुरस्कृत किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.