नई दिल्ली। 15 मई 2025, सुबह 05:29 बजे तक अस्थायी रूप से बंद किए गए 32 हवाई अड्डों को अब सामान्य नागरिक उड़ान संचालन के लिए पुनः खोल दिया गया है। इन सभी हवाई अड्डों पर तत्काल प्रभाव से उड़ान संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए कहा कि अब ये सभी हवाई अड्डे नियमित उड़ानों के लिए उपलब्ध हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा से पहले संबंधित एयरलाइंस से उड़ानों की स्थिति की पुष्टि कर लें और किसी भी परिवर्तन या अपडेट के लिए एयरलाइंस की आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र रखें।