लोकसभा में 30 गैर सरकारी विधेयक पेश


नई
दिल्ली/ टीम डिजिटल। लोकसभा में शुक्रवार को 30 गैरसरकारी विधेयक पेश हुए जिनमें अनुच्छेद 370 में संशोधन और गो संरक्षण से जुड़े विधेयक शामिल हैं। आरएसपी के एनके प्रेमचंद्रन ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम-2005 में संशोधन के लिए गैर सरकारी विधेयक पेश किया। भाजपा के निशिकांत दुबे ने संविधान के अनुच्छेद 370 में संशोधन के लिए ‘संविधन (संशोधन) विधेयक-2019’ पेश किया। दुबे ने गायों की संख्या का स्थिरीकरण सुनिश्चित करने और गो-हत्या पर प्रतिबंधन लगाने के लिए गो संरक्षण विधेयक-2019 सदन में पेश किया। बुंदेलखंड क्षेत्र में जल संकट और छुट्टा गोवंश की समस्या को लेकर भाजपा के कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने संकल्प रखा और चर्चा शुरू की। उन्होंने कहा कि अगर बुंदेलखंड में पानी की समस्या दूर हो जाए तो दूसरी सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.