सेवा कार्य करने वाली सज्जनशक्ति को सम्पर्क में लाने की आवश्यकता है- डॉ. मोहन भागव

प्रयागराज । संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इस बार क्षेत्र अनुसार हो रही है। इसी क्रम में प्रयागराज के में दो दिन से पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की बैठक सोमवार को संपन्न हो गयी। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और कुटुम्ब प्रबोधन पर कार्य करने का आह्वान किया गया। संघ के सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी ने कुटुम्ब प्रबोधन पर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि मातृशक्ति का सम्मान करने का स्वभाव परिवार के प्रत्येक सदस्य में आना चाहिए। आज परिवार टूट रहे हैं। इसके कारण समाज में अनेक विकृतियां आ रही हैं। इसलिए परिवार व्यवस्था को बनाए रखने की आवश्यकता है।

 

समापन सत्र में सरसंघचालक डॉ. मोहन राव भागवत ने कहा कि कोरोना संकटकाल में संघ के स्वयंसेवकों के अलावा समाज के जिन लोगों ने आगे आकर सेवा की है, हमें ऐसी सज्जनशक्ति को अपने संपर्क में लाने की आवश्यकता है।

 

सह सह सरकार्यवाह डा. मनमोहन वैद्य ने कहा कि समाज संघ के साथ कार्य करने को उत्सुक है। बैठक में यह भी विचार किया गया कि लॉकडाउन में जिन संस्थाओं, नागरिकों, अधिकारियों, डॉक्टरों व सफाई कर्मियों ने श्रेष्ठ भूमिकाएं निभाईं उनके साथ सम्पर्क की योजना पर ध्यान केंद्रित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.